उत्तराखंड देहरादूनTemperature crosses 35 degree in Garhwal

Uttarakhand weather: गढ़वाल में 35 के पार तापमान, 6 शहरों में हीटवेव की चेतावनी; 40 डिग्री का टॉर्चर

गढ़वाल घाटी के श्रीनगर में तापमान 35°C के पार पहुंच गया है। वैज्ञानिकों ने वनाग्नि और मौसम बदलाव को कारण बताया है। जानिए पूरी रिपोर्ट और सावधानियां।

Uttarakhand Weather Update: Temperature crosses 35 degree in Garhwal
Image: Temperature crosses 35 degree in Garhwal (Source: Social Media)

देहरादून: उत्तराखंड की गढ़वाल घाटी, विशेषकर श्रीनगर में अप्रैल माह के दौरान तापमान में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। यहां अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है, जो इस मौसम के हिसाब से असामान्य माना जा रहा है।

Garhwal Temperature Rises Above 35°C in April

गढ़वाल घाटी में पिछले दो दिनों से हल्की धुंध छाई हुई है, जिसके साथ ही तापमान में लगातार वृद्धि देखी जा रही है। बीते एक पखवाड़े में जहां तापमान बढ़ा है, वहीं आर्द्रता (नमी) में कमी दर्ज की गई है। इस कारण लोगों को सामान्य से अधिक गर्मी का अनुभव हो रहा है। मौसम विभाग ने उत्तराखंड के 6 शहरों देहरादून, रुड़की, श्रीनगर, कोटद्वार. रुद्रपुर, हल्द्वानी में हीट वेब की चेतावनी जारी की है। आगामी दिनों में इन शहरों में तापमान 40 डिग्री के पार पहुँचने का अनुमान है।

क्या है इस धधकती गर्मी का कारण?

हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक डा. आलोक सागर गौतम और उनकी टीम के अनुसार पहाड़ों में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। तापमान में वृद्धि का प्रमुख कारण पश्चिमी विक्षोभ का सक्रिय न होना है। इसके अलावा जंगलों में बढ़ती आग की घटनाओं के कारण वातावरण में धुंध छा रही है, जिससे सूरज की गर्मी और अधिक महसूस हो रही है।

वनाग्नि से बढ़ रही गर्मी

वैज्ञानिकों का कहना है कि नगर क्षेत्रों के आसपास जंगलों में आग की घटनाएं बढ़ने से वातावरण में ऊष्मा और शुष्कता बढ़ रही है। इसके कारण तापमान में और वृद्धि हो रही है और गर्मी का असर ज्यादा महसूस किया जा रहा है। आगे पढ़िए..

ये भी पढ़ें:

तापमान के आंकड़े (13 से 18 अप्रैल)

हिमालयन एटमास्फेरिक एंड स्पेस फिजिक्स रिसर्च लैबोरेटरी में स्थापित ऑटोमैटिक वेदर स्टेशन के अनुसार श्रीनगर में पिछले पांच दिनों में लगातार तापमान में वृद्धि दर्ज की गई है।
13 अप्रैल: न्यूनतम 15.39°C, अधिकतम 33.22°C
14 अप्रैल: न्यूनतम 16.42°C, अधिकतम 33.52°C
15 अप्रैल: न्यूनतम 14.92°C, अधिकतम 34.95°C
16 अप्रैल: न्यूनतम 16.95°C, अधिकतम 35.44°C
17 अप्रैल: न्यूनतम 17.13°C, अधिकतम 34.75°C
18 अप्रैल: न्यूनतम तापमान 29°C अधिकतम तापमान 34°C
इस दौरान औसत तापमान 24.33°C तक पहुंच गया, जबकि सापेक्ष आर्द्रता 22 से 54 प्रतिशत के बीच रही।

मौसम में बदलाव के संकेत

शोध के अनुसार, पहाड़ी क्षेत्रों में भी तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि दर्ज की गई है। यह संकेत देता है कि अब पहाड़ों में भी मौसम तेजी से बदल रहा है और गर्मी का असर बढ़ रहा है।
संयुक्त उप जिला चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. विमल गुसाईं ने बढ़ती गर्मी को देखते हुए लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि:-
पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं
दोपहर में तेज धूप से बचें
डिहाइड्रेशन से बचने के लिए ORS का सेवन करें
श्वसन रोगी विशेष सतर्कता बरतें