अल्मोड़ा: उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां जागेश्वर धाम में यूपी के बरेली के डीएम अपने गनर के साथ घुस गए।
DM Avinash Singh took weapons to Jageshwar
जिस जागेश्वर धाम के गर्भगृह में पीएम मोदी और सीएम धामी तक अपने गनर को असलहे के साथ नहीं ले जाते, वहां बरेली के डीएम साहब अपने गनर को लेकर जाते हैं। ऐसा नहीं है कि पुजारियों ने इसका विरोध नहीं किया। जब गनर असलहे से लेस होकर मंदिर के गर्भगृह में जा रहा था तो पुजारियों ने इसका विरोध किया। धार्मिक परंपराओं का हवाला देकर गर्भगृह में हथियार ले जाने पर आपत्ति जताई गई। अब भारतीय पुरातत्व विभाग ने भी मंदिर में पोस्टर लगाए हैं, जिनमें साफ तौर पर लिखा है कि मंदिर के गर्भगृह में किसी भी तरह का हथियार नहीं ले जाया जाएगा।
ये भी पढ़ें:
यूपी के बरेली के जिलाधिकारी अविनाश सिंह की इस हरकत का हर कोई विरोध कर रहा है। उनके गनर ने अपनी कमर के पास कार्बाइन गन रखी हुई थी। जब पुजारियों ने गन ले जाने पर सवाल किए तो सुरक्षा कर्मियों ने प्रोटोकॉल का हवाला दे दिया। इस हरकत से मंदिर परिसर में मौजूद लोग भी नाराज हो गए। पुजारियों इसका विरोध किया और कार्रवाई की मांग की है। पुजारियों का साफ तौर पर कहना है कि जागेश्वर धाम के गर्भगृह में पीएम और सीएम तक की सुरक्षा में कोई असलहा नहीं ले जाया गया था, तो फिर बरेली के डीएम IAS Avinash Singh ने ऐसा क्यों किया। पुजारियों ने कहा है कि मंदिर के गर्भगृह की पवित्रता किसी भी हाल में भंग नहीं की जाएगी। साफ है कि इस घटना ने सुरक्षा प्रोटोकॉल और धार्मिक परंपराओं के बीच संतुलन को लेकर नई बहस छेड़ कर दी है।