उत्तराखंड देहरादूनDehradun blackout at 10 pm

Dehradun blackout: देहरादून में आज रात 10 बजे होगा ब्लैकआउट, कई इलाकों में बजेंगे इमरजेंसी सायरन

Dehradun blackout: मॉकड्रिल से पहले सायरन बजाया जाएगा, जिससे लोगों को ब्लैकआउट का संकेत मिल सके।

Dehradun blackout: Dehradun blackout at 10 pm
Image: Dehradun blackout at 10 pm (Source: Social Media)

देहरादून: देहरादून के लोगों के लिए आज का दिन बेहद खास होने वाला है। दरअसल आज रात ठीक 10 बजे देहरादून में आधे घंटे के लिए ब्लैकआउट होगा।

Dehradun blackout at 10 pm

इसके बाद मॉकड्रिल के जरिए सिस्टम की तत्परता को परखा जाएगा। इस इमरजेंसी सायरन बजाया जाएगा। इसे लेकर गुरुवार को ही प्रशासन के अधिकारियों की बैठक हुई। मीटिंग में संबंधित विभागों को दिशा-निर्देश दिए गए। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक ब्लैकआउट के जरिए सिक्योरिटी सिस्टम को परखा जाएगा। साथ ही ये भी देखा जाएगा कि आपातकाल के दौरान रिएक्शन क्या होगा। आगे पढ़िए..

ये भी पढ़ें:

आज यानी शुक्रवार रात 10 बजे रायपुर, आईएसबीटी, घंटाघर और आराघर में मॉकड्रिल की जाएगी। ये ब्लैकआउट रात 10 बजे से लगभग 10:30 बजे तक रहेगा। इस दौरान स्ट्रीट लाइट, पार्कों और अन्य सार्वजनिक स्थलों की रोशनी अस्थायी रूप से बंद रहेगी। मॉकड्रिल से पहले सायरन बजाया जाएगा, जिससे लोगों को Dehradun blackout का संकेत मिल सके।