रामनगर: उत्तराखंड बोर्ड ने वर्ष 2026 के हाईस्कूल (10वीं) और इंटरमीडिएट (12वीं) परीक्षा परिणाम शनिवार सुबह 10 बजे जारी कर दिए। रिजल्ट की घोषणा रामनगर में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत की मौजूदगी में की गई। बोर्ड के सभापति और माध्यमिक शिक्षा निदेशक मुकुल सती ने आधिकारिक रूप से परिणाम घोषित किया। इसके साथ ही लाखों छात्रों का इंतजार खत्म हो गया।
Uttarakhand Board Result 2026 Declared
Uttarakhand Board परीक्षा में इस वर्ष हाईस्कूल (10वीं) में रामनगर के एनपी इंटर कॉलेज के छात्र अक्षत डोभाल ने 98.2% अंक हासिल कर पूरे उत्तराखंड में पहला स्थान प्राप्त किया। 10वीं के टॉपर अक्षत गोपाल ने 500 में से 491 यानी प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं।
वहीं इंटरमीडिएट (12वीं) में तीन छात्रों ने संयुक्त रूप से टॉप किया। बागेश्वर की सरस्वती विद्या मंदिर की छात्रा गीतिका पंत, हरिद्वार की वंशिका और ऋषिकेश के आर्यन ने 98% अंक हासिल कर राज्य में पहला स्थान प्राप्त किया। इन तीनों होनहार विद्यार्थियों ने ने 500 में से 490 अंक लाकर परचम लहराया है। आगे पढ़िए..
ये भी पढ़ें:
छात्राओं का रिजल्ट रहा बेहतर
रिजल्ट घोषित करते हुए बताया कि हाईस्कूल परीक्षा में शामिल हुए कुल 1.08 छात्र-छात्राओं में से 92.12 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। जिसमें से 88.03 प्रतिशत छात्र और 96.07 प्रतिशत छात्राएं उत्तीर्ण हुई हैं। जबकि, इंटरमीडिएट में परीक्षा देने वाले 1.04 लाख विद्यार्थियों में से 85.11 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। जिसमें से 81.93 प्रतिशत छात्र और 88.9 प्रतिशत छात्राएं उत्तीर्ण हुई हैं।
परीक्षा में शामिल छात्रों की संख्या
इस वर्ष उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षा 21 फरवरी से 20 मार्च के बीच आयोजित की गई थी। कुल 2,15,252 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जिनमें 1,12,266 छात्र हाईस्कूल और 1,02,986 छात्र इंटरमीडिएट के शामिल थे। परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। राज्यभर में परीक्षा के लिए कुल 1,261 केंद्र बनाए गए थे। इनमें 50 एकल केंद्र और 1,211 मिश्रित केंद्र शामिल थे। इसके अलावा 156 केंद्रों को संवेदनशील और 6 केंद्रों को अति संवेदनशील घोषित किया गया था, जहां विशेष निगरानी रखी गई।
ऐसे करें रिजल्ट चेक
छात्र अपना रिजल्ट ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट https://uaresults.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट लिंक पर क्लिक करना होगा और अपना रोल नंबर दर्ज करना होगा। रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा, जिसे डाउनलोड या प्रिंट भी किया जा सकता है। इसके अलावा छात्र अपने स्कूल जाकर भी परिणाम देख सकते हैं।