देहरादून: देहरादून में धामी कैबिनेट की मीटिंग संपन्न हो गई है। कैबिनेट मीटिंग में 18 बड़े फैसलों पर मुहर लगी है।
Dhami cabinet meeting decisions
कुंभ मेला क्षेत्र में 1 करोड़ रुपए तक के काम मेला अधिकारी स्वीकृत करेंगे। इसके अलावा 5 करोड़ तक के कामों में गढ़वाल आयुक्त मुहर लगाएंगे। इससे ऊपर के काम शासन द्वारा स्वीकृत होंगे।
उद्योग विभाग में दर 7 रुपए प्रति क्विंटल से बढ़ाकर 8 रुपए प्रति क्विंटल
राज्य कर विभाग ने आबकारी नीति के तहत 6 फीसदी दर अपनाई
परिवहन विभाग को 250 बसें खरीदने की स्वीकृति
जीएसटी दर कम होने के चलते 100 की जगह 109 बसें खरीदी जाएंगी।
वन दारोगा की आयु सीमा 21 से 35 वर्ष, वन आरक्षी की आयु सीमा 18 से 25 वर्ष
डी श्रेणी के ठेकेदारों की कार्य सीमा 1 करोड़ से बढ़ाकर 1.5 करोड़ रुपए
वन क्षेत्र की सीमाओं पर मधुमक्खी पालन नीति को मंजूरी
उत्तराखंड अल्पसंख्यक अधिनियम 2025 को अधिसूचित किया गया
कक्षा 1 से 8 तक के 452 मदरसों की मान्यता अब जिला स्तर से होगी
9वीं से 12वीं तक के 52 मदरसों को उत्तराखंड बोर्ड से मान्यता लेनी होगी
वेटिंग लिस्ट की वैलिडिटी 1 वर्ष तक रखने का फैसला
विशेष शिक्षा शिक्षकों की नियमावली को मंजूरी
शैक्षिक संवर्ग नियमावली को मंजूरी
लोक निर्माण विभाग में पद सृजित किए जाएंगे
मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा शोध प्रोत्साहन योजना का लाभ 21 अशासकीय कॉलेजों तक बढ़ाया