उत्तराखंड देहरादूनDehradun Encounter Criminal Killed After Robbery

Dehradun Shootout: इंस्पेक्टर को लगी गोली, जवाबी फायरिंग में बदमाश ढेर..17 साल बाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई

देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र में लूट के बाद भाग रहे बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ में एक बदमाश मारा गया, जबकि दो फरार हो गए। 17 साल बाद हुए इस एनकाउंटर में एक इंस्पेक्टर भी घायल हुआ है।

Dehradun encounter news: Dehradun Encounter Criminal Killed After Robbery
Image: Dehradun Encounter Criminal Killed After Robbery (Source: Social Media)

देहरादून: Dehradun में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई भीषण मुठभेड़ में एक अपराधी मारा गया, जबकि दो अन्य अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। यह घटना शहर में करीब 17 साल बाद हुई ऐसी बड़ी पुलिस कार्रवाई मानी जा रही है।

Dehradun Encounter: Criminal Killed After Robbery

जानकारी के अनुसार देहरादून के Premnagar थाना क्षेत्र के पौंध इलाके में रात करीब साढ़े दस बजे कार सवार तीन बदमाशों ने प्रॉपर्टी डीलर देवराज को सड़क पर रोक लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी और उनका मोबाइल तथा करीब दो लाख रुपये से भरा बैग लूटकर फरार हो गए। घायल देवराज ने पुलिस को सूचना दी और बताया कि बदमाश काले रंग की गुजरात नंबर की कार में ‘विश्रांति’ की ओर भागे हैं। सूचना मिलते ही Pramendra Dobhal के निर्देश पर पुलिस ने तुरंत इलाके की घेराबंदी कर दी। पुलिस टीम ने बदमाशों की कार का पीछा किया और उन्हें पौंधा के पास घेर लिया।

आमने-सामने हुई फायरिंग

जैसे ही पुलिस ने बदमाशों को रोका, उन्होंने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई। इस दौरान एक बदमाश को सीने के पास तीन गोलियां लगीं, जिससे वह मौके पर गिर पड़ा।उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मुठभेड़ के दौरान Naresh Rathore के हाथ में दो गोलियां लगीं। उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। वहीं, घायल प्रॉपर्टी डीलर देवराज का भी उपचार जारी है। देहरादून में यह घटना करीब 17 साल बाद सामने आई है। इससे पहले वर्ष 2009 में Ranveer Encounter हुआ था, जो बाद में फर्जी साबित हुआ और पुलिस पर सवाल खड़े हुए थे।

दो अलग-अलग मुकदमे दर्ज होंगे

घटना की जानकारी मिलते ही Pramendra Dobhal और Pramod Kumar मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस के अनुसार इस मामले में लूट और मुठभेड़ को लेकर दो अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए जाएंगे। मुठभेड़ के बाद दो बदमाश मौके से फरार हो गए। उनकी तलाश के लिए पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान शुरू कर दिया है और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।