रुद्रप्रयाग: Kedarnath Temple में VIP दर्शन व्यवस्था को लेकर तीर्थ पुरोहितों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने Badrinath Kedarnath Temple Committee (बीकेटीसी) के अध्यक्ष Hemant Dwivedi के खिलाफ नारेबाजी की। मांग की गई कि VIP गेट को बंद किया जाए।
Protest Against VIP Darshan as Gautam Adani Visits Kedarnath
केदारनाथ धाम में विरोध प्रदर्शन का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आरोप लगाए जा रहे हैं कि कुछ लोग पैसे लेकर VIP दर्शन करा रहे हैं और व्यवस्था में पारदर्शिता की कमी है। राज्य सरकार ने मामले का संज्ञान लिया है। खबरों के अनुसार, अब केदारनाथ धाम में अन्य जिलों की पुलिस को तैनात करने की तैयारी की जा रही है।
गौतम अडानी पहुंचे केदारनाथ
आज Gautam Adani सपत्नीक केदारनाथ पहुंचे। दोनों ने शादी की 40वीं वर्षगांठ पर भगवान शिव का जलाभिषेक कर आशीर्वाद लिया। अडानी अपने निजी हेलीकॉप्टर से केदारनाथ धाम पहुंचे। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। अडाणी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि यह दिन उनके लिए खास है। उन्होंने देश की प्रगति और कर्मचारियों के लिए नई पहल “अपनी बात, अपनों के साथ” की घोषणा भी की। आगे पढ़िए..
ये भी पढ़ें:
रोपवे परियोजना का होगा सर्वे
अडाणी ने बताया कि सोनप्रयाग-केदारनाथ रोपवे परियोजना का एरियल सर्वे करने की योजना बनाई गई है। आपको बता दें, केदारनाथ धाम में सरकार द्वारा रोपवे प्रोजेक्ट शुरू किया जा रहा है, जिसका कॉन्ट्रैक्ट अडानी को सौंपा गया है। रोपवे शुरू होने के बाद स्थानीय लोगों की आजीविका पर संकट आ जाएगा। घोड़ा-खच्चर चलाने वाले गरीब लोग, केदारनाथ पैदल मार्ग पर दुकान लगाकर गुजर बसर करने वाले स्थानीय लोगों से रोजगार छिन जाएगा। कुछ विशेषज्ञों का मानना है कि ये रोपवे प्रोजेक्ट केदारनाथ जैसे उच्च हिमालयी क्षेत्र में नई आपदाओं को भी न्यौता है।