देहरादून: उत्तराखंड में मौसम विभाग ने आज 2 मई को कई जिलों में बारिश और बर्फबारी को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। दोपहर बाद कई जिलों में बारिश शुरू भी चुकी है।
Uttarakhand weather update: rain and snowfall 02 may
उत्तराखंड के 5 जिलों में दोपहर बाद मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। पहाड़ों में मूसलाधार बारिश हो रही है। रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में मूसलाधार बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने पहले ही आशंका जताई थी कि उत्तराखंड के इन जिलों में गरज के साथ झमाझम बारिश होगी। मौसम विभाग की आशंका एकदम सटीक साबित हो गई। केदारघाटी में मूसलाधार बारिश से यातायात ही थम गया। केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री जाने वाले श्रद्धालुओं से अपील है कि सड़क पर संभलकर ही सफर करें। इस दौरान आप जहां भी हैं, वहीं रुक जाएं। लोगों से भी अपील है कि बहुत जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलें। आगे पढ़िए..
ये भी पढ़ें:
आपको बता दें कि उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी का दौर लगातार चल रहा है। आपको बता दें कि इस समय चार धाम यात्रा जोरों पर चल रही है। ऐसे में पहाड़ों पर बेहद संभलकर सफर करने की जरूरत है। मौसम विभाग लगातार उत्तराखंड में मौसम की अपडेट देता जा रहा है। संभावना जताई गई है कि आगे भी मौसम का रुख ऐसा ही रहेगा। सुबह के समय पहाड़ों में धूप खिल रही है, जबकि शाम होते-होते बारिश-बर्फबारी का दौर शुरू हो रहा है। ऐसे में मौसम विभाग ने भी अपील की है कि खराब मौसम के दौरान बेहद संभलकर सड़कों पर सफर करें। मौसम की तमाम जानकारी के लिए Uttarakhand weather update पढ़ते रहें।