देहरादून: उत्तराखंड में इन दिनों लगातार मौसम में बदलाव नजर आ रहा है। मंगलवार को राज्य के कई हिस्सों में तेज गर्जन के साथ बारिश, बिजली चमकने और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है।
Uttarakhand Weather Update 5 May 2026
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज 5 मई को कई जिलों में बारिश होने की संभावना है। आज प्रदेश के देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत और ऊधमसिंह नगर जिलों के कुछ हिस्सों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन इलाकों में तेज बारिश, गरज-चमक, ओलावृष्टि और लगभग 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। राज्य के अन्य जिलों के कुछ हिस्सों में भी मौसम खराब रहने की संभावना है। यहां तेज बारिश और ओलावृष्टि को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। आगे पढ़िए..
ये भी पढ़ें:
प्रदेश के पर्वतीय जिलों में 3500 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है और ठंड बढ़ सकती है। मौसम वैज्ञानिकों ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी है। खासतौर पर अनावश्यक यात्रा से बचने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की गई है।
ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें: