उत्तराखंड हरिद्वार150 illegal constructions demolished in Uttarakhand

Uttarakhand news: उत्तराखंड में बुलडोजर एक्शन, 150 अवैध निर्माण ध्वस्त; एक्शन में DM मयूर दीक्षित

चारधाम और कांवड़ यात्रा को सुचारु बनाने के लिए प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने का अभियान तेज कर दिया है। भीमगोड़ा और खड़खड़ी क्षेत्रों में 150 से अधिक अवैध अतिक्रमण हटाए गए

Char Dham Yatra preparation: 150 illegal constructions demolished in Uttarakhand
Image: 150 illegal constructions demolished in Uttarakhand (Source: Social Media)

हरिद्वार: चारधाम यात्रा और कांवड़ यात्रा को व्यवस्थित और सुरक्षित बनाने के लिए प्रशासन ने शहर के संवेदनशील इलाकों में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई जारी रही।

150 illegal constructions demolished in Uttarakhand

उप जिलाधिकारी एवं नगर मजिस्ट्रेट जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में प्रशासन, नगर निगम और पुलिस की संयुक्त टीम ने भीमगोड़ा और खड़खड़ी क्षेत्रों में व्यापक अभियान चलाया। इस दौरान 150 से अधिक अस्थायी अतिक्रमणों को हटाया गया, जिनमें सड़क किनारे लगे ठेले, खोखे और अन्य अवैध ढांचे शामिल थे। हटाए गए अतिक्रमण मुख्य रूप से उन मार्गों पर थे, जहां से बड़ी संख्या में श्रद्धालु गुजरते हैं। ये अवैध कब्जे यातायात में रुकावट पैदा कर रहे थे और भीड़भाड़ के समय बड़े जाम का कारण बन सकते थे।

नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई

अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वालों पर भी सख्त कार्रवाई की गई। घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग करने पर पांच सिलेंडर जब्त किए गए। साथ ही गंदगी फैलाने और नगर निगम के नियमों की अनदेखी करने पर 10 व्यापारिक प्रतिष्ठानों के चालान काटे गए।

प्रशासन की सख्त चेतावनी

नगर मजिस्ट्रेट जितेंद्र कुमार ने स्पष्ट किया कि यात्रा अवधि के दौरान किसी भी तरह की लापरवाही या अव्यवस्था बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि अभियान आगे भी जारी रहेगा और अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने स्थानीय व्यापारियों और निवासियों से अपील की है कि वे इस अभियान में सहयोग करें और यात्रा व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने में अपनी जिम्मेदारी निभाएं।
चारधाम और कांवड़ यात्रा से पहले प्रशासन की यह सख्ती दर्शाती है कि इस बार यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। साफ और व्यवस्थित मार्ग यात्रा को सुगम बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे।