नैनीताल: जनपद Nainital के खैरना चौकी क्षेत्र में युवक की आत्महत्या के मामले ने पुलिस विभाग में हलचल मचा दी है। मामले को गंभीरता से लेते हुए Dr. Manjunath TC ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पूरी खैरना चौकी को सस्पेंड कर दिया और वहां तैनात सभी कर्मियों को पुलिस लाइन भेज दिया। प्राथमिक कार्रवाई मृतक की बहन की तहरीर और सुसाइड नोट में लगाए गए आरोपों के आधार पर की गई है।
Nainital SSP suspended the entire police station
एसएसपी Dr. Manjunath TC ने बताया कि बेतालघाट क्षेत्र के लोहाली गांव निवासी बालम सिंह बिष्ट की आत्महत्या के मामले में कई गंभीर सवाल उठे हैं। मृतक द्वारा पुलिसकर्मियों पर दुर्व्यवहार के आरोप लगाए गए थे। मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच सुनिश्चित करने के लिए खैरना चौकी प्रभारी रमेश पंत सहित एक महिला पुलिसकर्मी समेत कुल पांच कर्मियों को चौकी से हटाकर पुलिस लाइन भेज दिया गया है। साथ ही चौकी में नई तैनाती भी कर दी गई है।
वीडियो बनाते समय हुआ था विवाद
जानकारी के अनुसार 28 अप्रैल को बालम सिंह बिष्ट खैरना क्षेत्र में नदी और पहाड़ी का वीडियो बना रहा था। इसी दौरान उसकी पुलिसकर्मियों से कहासुनी हो गई। पुलिस ने उसका मेडिकल परीक्षण कराया, जिसमें शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस एक्ट के तहत चालान कर युवक को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। मृतक के परिजनों का आरोप है कि घर लौटते समय बालम ने अपनी बहन मुन्नी जलाल और जीजा को फोन कर बताया था कि पुलिसकर्मियों ने उसके साथ दुर्व्यवहार किया। आगे पढ़िए..
ये भी पढ़ें:
परिजनों के मुताबिक पुलिसकर्मियों ने उसका सिम कार्ड तोड़ दिया और उससे पांच हजार रुपये भी छीन लिए। आरोप है कि इसी मानसिक तनाव के चलते युवक ने आत्महत्या जैसा कदम उठाया। मामले को और गंभीर तब माना गया जब मृतक द्वारा छोड़े गए सुसाइड नोट में भी पुलिसकर्मियों पर दुर्व्यवहार के आरोप लगाए गए। इसी आधार पर मृतक की बहन मुन्नी जलाल की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
परिवार ने मांगा न्याय
मृतक की बहन Munni Jalal ने कहा कि परिवार को न्याय चाहिए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
वहीं एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने कहा कि मामला बेहद गंभीर है और जांच पूरी निष्पक्षता के साथ की जाएगी। उन्होंने कहा कि विवेचना प्रभावित न हो, इसलिए संबंधित पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से हटाया गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।