उत्तराखंड देहरादूनUKSSSC Releases 14 Recruitment Exam Schedule for 2000 Posts

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की बहार! UKSSSC ने जारी किया 2000 पदों का भर्ती कैलेंडर

UKSSSC ने 2000 से अधिक समूह ‘ग’ पदों के लिए 14 भर्ती परीक्षाओं का नया कैलेंडर जारी कर दिया है। आयोग ने स्नातक स्तरीय परीक्षा की तिथि भी आगे बढ़ा दी है। भर्ती कैलेंडर जारी होने के बाद युवाओं में उत्साह का माहौल है।

UKSSSC recruitment calendar 2026: UKSSSC Releases 14 Recruitment Exam Schedule for 2000 Posts
Image: UKSSSC Releases 14 Recruitment Exam Schedule for 2000 Posts (Source: Social Media)

देहरादून: Uttarakhand Subordinate Service Selection Commission ने प्रदेश के बेरोजगार युवाओं को बड़ी सौगात देते हुए समूह ‘ग’ के 2000 से अधिक पदों पर होने वाली 14 भर्ती परीक्षाओं का नया कैलेंडर जारी कर दिया है।

UKSSSC Releases 14 Recruitment Exam Schedule for 2000 Posts

आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार विभिन्न विभागों में रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया वर्ष 2026 के दौरान आयोजित की जाएगी। भर्ती कैलेंडर जारी होने के बाद प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों में उत्साह बढ़ गया है। आयोग ने स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा की तिथि में भी बदलाव किया है। यह परीक्षा पहले 17 मई 2026 को प्रस्तावित थी, लेकिन अब इसे आगे बढ़ाकर 14 जून 2026 कर दिया गया है। इस संबंध में आयोग की ओर से आधिकारिक आदेश भी जारी कर दिया गया है। परीक्षा तिथि के आगे बढ़ने से अभ्यर्थियों को तैयारी के लिए अतिरिक्त समय मिल सकेगा। जारी कैलेंडर के अनुसार राज्य के विभिन्न विभागों में सहायक सांख्यिकी अधिकारी, वैयक्तिक सहायक, पुलिस कांस्टेबल, आबकारी उप निरीक्षक, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी, प्रयोगशाला सहायक समेत कई पदों पर भर्ती की जाएगी। इन भर्तियों के माध्यम से 2000 से अधिक रिक्त पदों को भरा जाएगा।

भर्ती कैलेंडर में शामिल प्रमुख परीक्षाएं

क्रम संख्या विज्ञापन / परीक्षारिक्त पदों की संख्याप्रस्तावित / संभावित विज्ञापन तिथिप्रस्तावित परीक्षा तिथि
1 वाहन चालक (विभिन्न विभाग) 72 विज्ञापन संख्या-75 31 मई, 2026
2 स्नातक स्तरीय (पुनर्परीक्षा) 416 विज्ञापन संख्या-70 14 जून, 2026
3 विशेष तकनीकी अर्हता के विभिन्न पद 57 विज्ञापन संख्या-74 28 जून, 2026
4 पशुधन प्रसार अधिकारी (पशुपालन विभाग) 120 08 मई, 2026 12 जुलाई, 2026
5 कृषि (इंटरमीडिएट/ स्नातक) अर्हता के पद (विभिन्न विभाग) 93 25 मई, 2026 26 जुलाई, 2026
6 सहायक लेखाकार (विभिन्न विभाग) 305 10 जून, 2026 23 अगस्त, 2026
7 स्केलर (वन विकास निगम, उत्तराखंड) 200 17 जून, 2026 20 सितंबर, 2026 तथा शारीरिक दक्षता परीक्षा प्रारंभ
8 सामान्य इंटर स्तरीय (कनिष्ठ सहायक व अन्य) अर्हता के पद (विभिन्न विभाग) 569 14 जुलाई, 2026 04 अक्टूबर, 2026
9 वैयक्तिक सहायक (विभिन्न विभाग) 101 24 जुलाई, 2026 12 अक्टूबर, 2026
10 IIT/डिप्लोमा अर्हता के पद (विभिन्न विभाग) 78 31 जुलाई, 2026 01 नवंबर, 2026
11 शारीरिक मानक एवं दक्षता अर्हता (स्पेशल टाइगर गार्ड्स, वन आरक्षी, सचिवालय रक्षक, पुलिस आरक्षी) के पद (विभिन्न विभाग) 179 06 अगस्त, 2026 16 नवंबर, 2026 से शारीरिक दक्षता परीक्षा प्रारंभ
12 विज्ञान (इंटरमीडिएट/स्नातक) अर्हता के पद (विभिन्न विभाग) 21 17 अगस्त, 2026 29 नवंबर, 2026
13 स्तानक स्तरीय अर्हता के पद (विभिन्न विभाग) 106 26 अगस्त, 2026 06 दिसंबर, 2026
14 विभिन्न अर्हता के पद (विभिन्न विभाग) 73 11 सितंबर, 2026 20 दिसंबर, 2026

युवाओं को तैयारी के लिए मिला स्पष्ट रोडमैप

लंबे समय से भर्ती परीक्षाओं का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों को अब स्पष्ट परीक्षा कार्यक्रम मिल गया है। इससे उम्मीदवार अपनी तैयारी को बेहतर ढंग से प्लान कर सकेंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों का कहना है कि भर्ती कैलेंडर जारी होने से अनिश्चितता खत्म हुई है और अब वे तय समयसीमा के अनुसार अपनी पढ़ाई पर फोकस कर पाएंगे।
सूत्रों के मुताबिक आयोग जल्द ही संबंधित भर्ती परीक्षाओं की विस्तृत अधिसूचना, आवेदन प्रक्रिया, योग्यता और परीक्षा पैटर्न की जानकारी भी जारी करेगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट और नोटिफिकेशन पर नियमित नजर बनाए रखें, ताकि किसी भी अपडेट से वंचित न रहें।