उत्तराखंड उधमसिंह नगरFraud of 20 Lakh in Name of Land Mutation in Uttarakhand

उत्तराखंड में प्रॉपर्टी लेने वाले सावधान, यहां दाखिल खारिज के नाम पर 20.53 लाख की ठगी; पुलिस भी हैरान

Uttarakhand News: रामपुर निवासी एक व्यक्ति के साथ जमीन का दाखिल-खारिज कराने के नाम पर 20 लाख से अधिक की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने पत्रकार समेत चार लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

mutation fraud Uttarakhand: Fraud of  20 Lakh in Name of Land Mutation in Uttarakhand
Image: Fraud of 20 Lakh in Name of Land Mutation in Uttarakhand (Source: Social Media)

उधमसिंह नगर: जनपद उधम सिंह नगर के काशीपुर में जमीन का म्यूटेशन (दाखिल-खारिज) कराने के नाम पर 20 लाख 53 हजार 999 रुपये की कथित ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Fraud of ₹20 Lakh in Name of Land Mutation in Uttarakhand

Rampur के स्वार थाना क्षेत्र के ग्राम पट्टीकला मझरा घोसीपुरा निवासी असलम पुत्र जुम्मा ने कुंडा कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि करीब पांच वर्ष पहले उसने ग्राम सरवरखेड़ा निवासी अय्यूब अली से लगभग डेढ़ बीघा जमीन खरीदने का सौदा किया था।
असलम के अनुसार अय्यूब अली ने उससे कहा कि पहले जमीन का म्यूटेशन उसके नाम पर चढ़वा लिया जाए, इसके बाद वह जमीन की रजिस्ट्री कर देगा। कुछ समय बाद उसकी मुलाकात चीमा पेपर मिल के पास स्थित एक ढाबे पर Shahine Anjum नाम की महिला से हुई। शाहीने अंजुम ने खुद को CISF दिल्ली में स्टेनो बताया और कहा कि गाजियाबाद निवासी पत्रकार दीपक शर्मा की उत्तराखंड के बड़े सरकारी अधिकारियों से अच्छी पहचान है। उसने दावा किया कि दीपक शर्मा 20 लाख रुपये लेकर जमीन का म्यूटेशन आसानी से करा देगा।

मुख्यमंत्री के पीएसओ बताकर कराई बातचीत

असलम का आरोप है कि इस दौरान उसकी बातचीत विशाल नाम के व्यक्ति से कराई गई, जिसे मुख्यमंत्री का पीएसओ बताया गया। आरोपियों ने भरोसा जीतने के लिए बड़े अधिकारियों और प्रभावशाली लोगों से संबंध होने की बात कही। इसके बाद आरोपियों ने असलम से चार महंगे मोबाइल फोन मंगवाकर Sunny नाम के व्यक्ति को सौंपने के लिए कहा। पीड़ित ने आरोप लगाया कि उसने भरोसे में आकर मोबाइल भी दे दिया। आगे पढ़िए..

ये भी पढ़ें:

डीएम ऑफिस बुलाकर लिए लाखों रुपये

असलम ने पुलिस को बताया कि कुछ समय बाद Deepak Sharma ने व्हाट्सएप कॉल के जरिए कहा कि वह और शाहीने अंजुम जमीन के म्यूटेशन के संबंध में रुद्रपुर में डीएम से मिलने जा रहे हैं। उन्होंने असलम को भी कुछ रुपये लेकर वहां पहुंचने को कहा। पीड़ित का कहना है कि वह गांव के दो लोगों के साथ डीएम ऑफिस पहुंचा, जहां उसकी मुलाकात दीपक शर्मा और शाहीने अंजुम से हुई। ऐसे करते-करते आरोपियों ने उससे म्यूटेशन कराने के नाम पर कुल 20 लाख 53 हजार 999 रुपये ले लिए। असलम ने बताया कि जब भी वह जमीन के म्यूटेशन के बारे में पूछता, तो दीपक शर्मा यह कहकर उसे टाल देता कि अधिकारियों से बातचीत चल रही है और जल्द ही काम हो जाएगा।

फोन उठाना बंद करने पर हुआ शक

असलम का आरोप है कि काफी समय बीत जाने के बाद भी जब जमीन का म्यूटेशन नहीं हुआ और आरोपियों ने उसके फोन उठाने बंद कर दिए, तब उसे अपने साथ ठगी होने का एहसास हुआ। इसके बाद उसने पूरे मामले की शिकायत पुलिस से की।

पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी

Kunda Police ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर दीपक शर्मा, शाहीने अंजुम, सन्नी और विशाल के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और सभी आरोपों की गंभीरता से जांच की जा रही है।