उत्तराखंड देहरादूनMajor Reshuffle in Uttarakhand Police

उत्तराखंड पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 11 DSP अधिकारियों के तबादले.. कई जिलों में नई तैनाती

उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय ने राज्य में 11 DSP अधिकारियों के तबादले किए हैं। दो मिनट में पढ़िए पूरी लिस्ट...

Uttarakhand Police Transfer News: Major Reshuffle in Uttarakhand Police
Image: Major Reshuffle in Uttarakhand Police (Source: Social Media)

देहरादून: उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय ने प्रशासनिक जरूरतों और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से राज्यभर में पुलिस अधिकारियों के बड़े स्तर पर तबादले किए हैं। पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार 11 पुलिस उपाधीक्षकों (DSP) को अलग-अलग जिलों, वाहिनियों और इकाइयों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

Major Reshuffle in Uttarakhand Police

उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय ने सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त होकर नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं। पुलिस मुख्यालय का कहना है कि यह फैसला राज्य में बेहतर कानून व्यवस्था बनाए रखने और प्रशासनिक कार्यों को अधिक प्रभावी बनाने के लिए लिया गया है। अधिकारियों की नई तैनाती से विभिन्न जिलों और इकाइयों में कार्यप्रणाली को और मजबूत करने की कोशिश की जा रही है।

किन अधिकारियों का कहाँ हुआ तबादला?

DSP तपेश कुमार चन्द्र :- 31वीं पीएसी रुद्रपुर से पौड़ी गढ़वाल स्थानांतरण
DSP नीरज सेमवाल :- देहरादून से उधमसिंह नगर स्थानांतरण
DSP सुमित पाण्डेय :- नैनीताल से हरिद्वार स्थानांतरण
DSP अस्मिता मंगाई :- पीटीसी नरेंद्रनगर से पौड़ी गढ़वाल स्थानांतरण
DSP आशीष जोशी :- सीआईडी सेक्टर देहरादून से हरिद्वार स्थानांतरण
DSP विमल प्रसाद :- चम्पावत से नैनीताल स्थानांतरण
DSP विमल रावत :- उधमसिंह नगर से 31वीं पीएसी रुद्रपुर स्थानांतरण
DSP नताशा सिंह :- हरिद्वार से सीआईडी सेक्टर देहरादून स्थानांतरण. आगे पढ़िए..

ये भी पढ़ें:

DSP निहारिका सेमवाल :- पौड़ी गढ़वाल से चम्पावत स्थानांतरण
DSP तुषार बोहरा :- पौड़ी गढ़वाल से देहरादून स्थानांतरण
DSP अखलेश कुमार :- PTC नरेंद्रनगर से उधमसिंह नगर स्थानांतरण

आम जनता की सुरक्षा

उत्तराखंड के डीजीपी दीपम सेठ ने कहा कि सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल नई तैनाती के लिए कार्यमुक्त करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था को मजबूत रखना और आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। डीजीपी ने यह भी कहा कि उत्तराखंड पुलिस हर परिस्थिति में तत्परता से कार्य कर रही है और चारधाम यात्रा के दौरान भी पुलिस द्वारा सराहनीय सेवाएं दी जा रही हैं। चारधाम यात्रा के दौरान लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को संभालने में उत्तराखंड पुलिस लगातार सक्रिय भूमिका निभा रही है। पुलिस विभाग का मानना है कि नए तबादलों से विभिन्न जिलों में बेहतर समन्वय और प्रभावी पुलिसिंग देखने को मिलेगी।

ये भी पढ़ें:

ये भी पढ़ें:

ये भी पढ़ें: