उत्तराखंड देहरादूनUttarakhand Gold Cup will begin on May 22nd

देहरादून में क्रिकेट का रोमांच, 22 मई से शुरू होगा उत्तराखंड गोल्ड कप; विजेता टीम को 10 लाख

Uttarakhand Gold Cup: आप भी देहरादून में क्रिकेट का रोमांच देखना चाहते हैं तो ये टूर्नामेंट जरूर देखने जाएं। साथ ही खिलाड़ियों और अपनी फेवरेट टीम की हौसला-अफजाई भी करें।

Uttarakhand Gold Cup: Uttarakhand Gold Cup will begin on May 22nd
Image: Uttarakhand Gold Cup will begin on May 22nd (Source: Social Media)

देहरादून: देहरादून में क्रिकेट प्रेमियों के लिए अच्छी खबर है। 22 मई से देहरादून में उत्तराखंड गोल्ड कप का आगाज होने जा रहा है।

Uttarakhand Gold Cup will begin on May 22nd

कुल मिलाकर 16 टीमों के बीच कप की होड़ देखने को मिलेगी। विजेता टीम को 10 लाख रुपए का पुरस्कार और ट्रॉफी दी जाएगी। उपविजेता टीम को 7 लाख रुपए और ट्रॉफी से नवाजा जाएगा। साथ ही प्रत्येक मैच में मैन ऑफ द मैच के लिए 5000 रुपए और मैन ऑफ द सीरीज के लिए 100000 रुपए का पुरस्कार रखा गया है। इस बार भी सभी मैच रंगीन ड्रेस में होंगे। देवभूमि गोल्ड कप क्रिकेट एसोसिएशन की तरफ से खिलाड़ियों की ड्रेस उपलब्ध कराई जाएगी। इसके अलावा सभी मैच सफेद बाल से खेले जाएंगे। आगे पढ़िए..

ये भी पढ़ें:

क्वार्टर फाइनल से नाकआउट बेस पर ही मैच होंगे। समिति के सचिव पीसी वर्मा ने बताया कि सभी मैच दिन और रात के होंगे। टूर्नामेंट में कुल मिलाकर 16 टीमें भाग ले रही हैं। टीमों को चार पूल में बांटा गया । 7 जून को फाइनल मैच खेला जाएगा। दो मैचों को छोड़ कर सभी मैच महाराणा प्रताप स्पोर्टस कॉलेज और राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे। पिछली बार की तरह इस बार भी समिति ने ही सभी खिलाड़ियों के लिए रहने और आने-जाने की व्यवस्था की है। इसके अलावा मैच के दिन भोजन की व्यवस्था भी की गई है। कुल मिलाकर अगर आप भी देहरादून में क्रिकेट का रोमांच देखना चाहते हैं तो Uttarakhand Gold Cup टूर्नामेंट जरूर देखने जाएं। साथ ही खिलाड़ियों और अपनी फेवरेट टीम की हौसला-अफजाई भी करें।