उत्तराखंड देहरादूनUttarakhand Weather Update 28 May 2026

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में आज से बदलेगा मौसम, इन 5 जिलों में भारी बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट

उत्तराखंड में आज से मौसम बदलने के आसार हैं। मौसम विभाग द्वारा कई जिलों में भारी बारिश, ओलावृष्टि और तेज अंधड़ को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

Uttarakhand Weather Update: Uttarakhand Weather Update 28 May 2026
Image: Uttarakhand Weather Update 28 May 2026 (Source: Social Media)

देहरादून: Uttarakhand में आज से मौसम करवट बदल सकता है। मौसम विभाग ने पर्वतीय जिलों में तेज अंधड़, ओलावृष्टि और भारी बारिश की आशंका जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही मैदानी इलाकों में भी हल्की बारिश होने की संभावना है, जिससे भीषण गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।

Uttarakhand Weather Update 28 May 2026

उत्तराखंड में पिछले कई दिनों से प्रदेश में मौसम शुष्क बना हुआ था और मैदानी क्षेत्रों में तेज गर्म हवाओं ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया था। हालांकि पर्वतीय इलाकों में बीच-बीच में आंशिक बादल देखने को मिल रहे थे। अब मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार गुरुवार से प्रदेशभर में मौसम बदलने के संकेत हैं। आज मौसम विभाग ने कई जिलों में भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। State Emergency Operations Center Uttarakhand ने संबंधित जिलों के प्रशासन को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने और आपदा प्रबंधन से जुड़े सभी विभागों को अलर्ट मोड पर रहने को कहा गया है। मौसम विभाग का अनुमान है कि हल्की बारिश और बादल छाने से मैदानी क्षेत्रों में तापमान में गिरावट आ सकती है। इससे लोगों को भीषण गर्मी और लू से राहत मिलने की उम्मीद है। आगे पढ़िए..

ये भी पढ़ें:

मौसम का पूर्वानुमान

देहरादून स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज गुरूवार 28 मई को उत्तराखंड के सभी जिलों में बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने आज Uttarkashi, Rudraprayag, Chamoli, Bageshwar और Pithoragarh जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश, आकाशीय बिजली गिरने, ओलावृष्टि और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज अंधड़ चलने की संभावना है। कुछ इलाकों में हवा की रफ्तार 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। वहीं 29 मई शुक्रवार को Dehradun, उत्तरकाशी, Tehri, रुद्रप्रयाग और चमोली जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। इसके अलावा देहरादून, टिहरी, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में भी तेज हवाओं और ओलावृष्टि का खतरा बना हुआ है।