देहरादून: Uttarakhand में चिलचिलाती गर्मी के बाद अब भारी बारिश का दौर शुरू हो गया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने राज्य के कई जिलों में भारी बारिश, ओलावृष्टि और तेज आंधी को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी भी शुरू हो गई है।
Uttarakhand Weather Update 29 May 2026
मौसम विभाग के अनुसार आज शुक्रवार 29 मई को Dehradun, Uttarkashi, Chamoli, Rudraprayag, Tehri, Bageshwar और Pithoragarh समेत सात जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। आईएमडी के अनुसार खराब मौसम के दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चल सकती है, जबकि कुछ इलाकों में हवा की गति 70 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। इसके साथ ही आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है।
बद्रीनाथ और हेमकुंड साहिब में बर्फबारी शुरू
Badrinath Temple और Hemkund Sahib क्षेत्र में मौसम खराब होने के साथ बर्फबारी शुरू हो गई है। ऊंचाई वाले इलाकों में अचानक बदले मौसम से तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। आगे पढ़िए..
ये भी पढ़ें:
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अगले एक से दो दिनों में पूरे राज्य के अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है। इससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी, लेकिन मौसम साफ होने के बाद फिर तापमान बढ़ने की संभावना जताई गई है।
प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग अलर्ट मोड पर
मौसम विभाग की चेतावनी के बाद राज्य प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास Vinod Kumar Suman ने लोगों और पर्यटकों से खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है। प्रशासन ने लोगों को सलाह दी है कि तेज बारिश और आंधी के दौरान पेड़ों, बिजली के खंभों और कमजोर इमारतों के नीचे खड़े न हों। पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन संभावित मार्गों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।
30 और 31 मई को भी रहेगा येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने बताया कि 30 और 31 मई को भी पर्वतीय जिलों में येलो अलर्ट जारी रहेगा। इन दिनों कई क्षेत्रों में हल्की बारिश और बादल छाए रहने की संभावना है।