उत्तराखंड पिथौरागढ़Woman and Minor Girl Rescued Before Jumping Into Kali River

उत्तराखंड में शादीशुदा महिला को 12वीं की छात्रा से हुआ प्यार, रात में नदी में कूदने पहुंचीं दोनों

नेपाल सीमा से लगे झूलाघाट में एक विवाहिता और नाबालिग किशोरी ने काली नदी में कूदकर आत्महत्या करने की कोशिश की। पुलिस ने समय रहते दोनों को बचा लिया। मामला प्रेम संबंध और मानसिक तनाव से जुड़ा बताया जा रहा है।

Lesbian Relationship News Uttarakhand: Woman and Minor Girl Rescued Before Jumping Into Kali River
Image: Woman and Minor Girl Rescued Before Jumping Into Kali River (Source: Social Media)

पिथौरागढ़: Jhulaghat में एक विवाहिता और नाबालिग किशोरी द्वारा काली नदी में कूदकर आत्महत्या करने की कोशिश का मामला सामने आया है। समय रहते पुलिस की सतर्कता के कारण दोनों को नदी में कूदने से पहले ही बचा लिया गया।

Woman and Minor Girl Rescued Before Jumping Into Kali River

जानकारी के अनुसार पिथौरागढ़ में रह रही 28 वर्षीय विवाहिता झूलाघाट कोतवाली पहुंची और उसने पुरानी बाजार निवासी 17 वर्षीय किशोरी से मिलने की इच्छा जताई। इसके बाद पुलिस ने किशोरी को उसके परिजनों के साथ कोतवाली बुलाया। पुलिस पूछताछ के दौरान महिला और किशोरी ने बताया कि वे दोनों एक-दूसरे से प्रेम करती हैं। दोनों के बयानों से मामला समलैंगिक संबंध का प्रतीत होने पर पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाया और तय कराया कि आगे वे एक-दूसरे से दूरी बनाए रखेंगी। मामला शांत होने के बाद रात में दोनों झूलाघाट स्थित श्मशान घाट के पास Kali River किनारे पहुंच गईं। बताया जा रहा है कि दोनों एक साथ जीने और मरने की बातें कर रही थीं और नदी में कूदने की तैयारी में थीं। आगे पढ़िए..

ये भी पढ़ें:

घटना की सूचना मिलते ही एएसआई Santosh Kathait महिला पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम ने दोनों को नदी में कूदने से पहले ही रोक लिया और सुरक्षित हिरासत में ले लिया। पुलिस के अनुसार विवाहिता महिला का पति दिल्ली के एक होटल में काम करता है। महिला एक 6 वर्षीय बेटी की मां भी है। वहीं किशोरी कक्षा 12 की छात्रा है और अपने घर पर रहती है।

महिला को एसडीएम के सामने किया जाएगा पेश

Sanjeev Kumar ने बताया कि मामले को गंभीरता से देखते हुए दोनों को पुलिस निगरानी में रखा गया। उन्होंने कहा कि विवाहिता को एसडीएम के समक्ष पेश किया जाएगा, जबकि नाबालिग किशोरी को सुधार गृह भेजने की प्रक्रिया की जाएगी।
नेपाल सीमा से लगे झूलाघाट क्षेत्र में यह घटना चर्चा का विषय बनी हुई है। स्थानीय लोग इस पूरे मामले को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं, वहीं पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।