उत्तराखंड कोटद्वारKotdwar Gym Owner Deepak Kumar Faces Financial Crisis After Controversy

उत्तराखंड: राहुल गांधी भूल गए वादा, मां की चाय की दुकान से चल रहा मोहम्मद दीपक का गुजारा

Uttarakhand News: कोटद्वार के दीपक कुमार उर्फ मोहम्मद दीपक ने आर्थिक तंगी का खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि मां की चाय की दुकान से घर चल रहा है और जिम बंद होने की नौबत आ गई है।

Deepak Kumar Kotdwar News: Kotdwar Gym Owner Deepak Kumar Faces Financial Crisis After Controversy
Image: Kotdwar Gym Owner Deepak Kumar Faces Financial Crisis After Controversy (Source: Social Media)

कोटद्वार: Deepak Kumar एक बार फिर सुर्खियों में हैं। कोटद्वार में 70 वर्षीय मुस्लिम दुकानदार के मामले के बाद चर्चा में आए दीपक कुमार ने अब अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर बड़ा खुलासा किया है।

Kotdwar Gym Owner Deepak Kumar Faces Financial Crisis After Controversy

एक यूट्यूब चैनल को दिए इंटरव्यू में दीपक ने बताया कि उनकी आर्थिक हालत बेहद खराब हो चुकी है। उन्होंने कहा कि इस समय उनका घर उनकी मां की चाय की दुकान से चल रहा है और जिम का खर्च निकालना भी मुश्किल हो गया है। दीपक कुमार ने बताया कि उन पर करीब दो लाख रुपये से अधिक का कर्ज है। उन्होंने कहा कि हर महीने 40 हजार रुपये जिम का किराया देना पड़ता है, जबकि 17 हजार रुपये बैंक की ईएमआई भी है। दीपक के अनुसार वह पिछले पांच महीनों से जिम का किराया नहीं दे पाए हैं। मकान मालिक ने उन्हें 15 दिन का समय दिया है क्योंकि उस जगह को किराए पर लेने के लिए दूसरे लोग भी संपर्क कर रहे हैं।

26 जनवरी की घटना के बाद घटे जिम मेंबर

दीपक ने दावा किया कि 26 जनवरी की घटना के बाद उनके जिम में आने वाले लोगों की संख्या काफी कम हो गई है। जहां पहले करीब 200 लोग जिम आते थे, अब केवल बहुत कम सदस्य ही पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा कि घटना के बाद अब तक केवल लगभग 35 लोग ही पहले की तुलना में नियमित रूप से जिम पहुंचे हैं। दीपक का कहना है कि लोगों और उनके परिवारों का भरोसा वापस आने में अभी कई महीने लग सकते हैं। आगे पढ़िए..

ये भी पढ़ें:

राहुल गांधी से मुलाकात का किया जिक्र

Rahul Gandhi का जिक्र करते हुए दीपक ने बताया कि वह 23 फरवरी को दिल्ली में उनसे मिले थे। दीपक के अनुसार राहुल गांधी ने उनसे कहा था कि वह कोटद्वार आएंगे और उनके जिम की सदस्यता भी लेंगे। दीपक ने कहा कि राहुल गांधी ने लोगों से उनके जिम में आने की अपील करने की बात कही थी। हालांकि, उनका कहना है कि अभी तक राहुल गांधी कोटद्वार नहीं पहुंचे हैं, लेकिन उन्हें उम्मीद है कि वे भविष्य में जरूर आएंगे। दीपक ने बताया कि उन्हें कुछ कांग्रेस सांसदों और सुप्रीम कोर्ट के वकीलों से आर्थिक मदद मिली है। लेकिन उनका कहना है कि यह मदद जिम और परिवार के खर्च के लिए पर्याप्त नहीं है।

दिनभर खुला रहता है जिम

दीपक ने बताया कि उनका जिम सुबह 5 बजे से 11 बजे तक और फिर शाम 3 बजे से रात 10 बजे तक खुला रहता है। उन्होंने कहा कि अगर किराए की समस्या हल हो जाए तो वह अपने जिम को बचा सकते हैं। दीपक ने भावुक होते हुए कहा कि कठिन परिस्थितियों के बावजूद वह इंसानियत के लिए हमेशा खड़े रहेंगे। उन्होंने कहा कि उन्हें सिर्फ इस बात का दुख है कि जो लोग पहले जिम आते थे, अब उन्होंने भी आना बंद कर दिया।