उत्तराखंड देहरादूनUttarakhand Weather Update 30 May 2026

उत्तराखंड: आज 5 जिलों में बर्फबारी के आसार.. भारी बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाओं का अलर्ट जारी

उत्तराखंड में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के चलते कई जिलों में भारी बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाओं का दौर जारी है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों तक सतर्क रहने की सलाह दी है, जबकि आने वाले दिनों में तापमान में फिर बढ़ोतरी होने की संभावना जताई गई है।

Uttarakhand Weather Update: Uttarakhand Weather Update 30 May 2026
Image: Uttarakhand Weather Update 30 May 2026 (Source: Social Media)

देहरादून: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है। मौसम विभाग (IMD) ने कई जिलों में भारी बारिश, ओलावृष्टि और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की चेतावनी जारी की है। राज्य में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण अगले कुछ दिनों तक मौसम अस्थिर रहने की संभावना है।

Uttarakhand Weather Update 30 May 2026

मौसम विभाग के अनुसार आज शनिवार 30 मई के उत्तराखंड के सभी जिलों में बारिश होने की संभावना है। प्रदेश के कई हिस्सों में आकाशीय बिजली चमकने, गरज-चमक के साथ बारिश होने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है। इससे सामान्य जनजीवन प्रभावित हो सकता है। चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार हैं। मौसम विभाग ने 4200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात की संभावना जताई है।

तापमान में आएगी गिरावट

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से अगले एक से दो दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हो सकती है। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। हालांकि इसके बाद अगले तीन से चार दिनों में तापमान फिर 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। आगे पढ़िए..

ये भी पढ़ें:

पिछले 24 घंटों में कई क्षेत्रों में अच्छी बारिश दर्ज की गई। देवप्रयाग में 69.4 मिमी और कालसी में 76.5 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। वहीं रुड़की में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जबकि न्यू टिहरी में न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जिससे रात में ठंड का एहसास बढ़ गया।

चारधाम यात्रियों के लिए सलाह

मौसम विभाग ने चारधाम यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं को मौसम की ताजा जानकारी लेकर ही यात्रा करने की सलाह दी है। भारी बारिश, भूस्खलन और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के कारण यात्रा मार्ग प्रभावित हो सकते हैं। खराब मौसम की स्थिति में सुरक्षित स्थानों पर रुकने की भी सलाह दी गई है। फिलहाल राज्य में कहीं भी लू (हीटवेव) की चेतावनी जारी नहीं की गई है। बारिश और ठंडी हवाओं के चलते लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।