देहरादून: Indo-Tibetan Border Police (आईटीबीपी) अकादमी, Mussoorie में रविवार को भव्य दीक्षांत एवं शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में 133 नवदीक्षित अधिकारियों ने राष्ट्र सेवा, संविधान की रक्षा और कर्तव्यनिष्ठा की शपथ लेकर आईटीबीपी की मुख्यधारा में कदम रखा।
133 ITBP Officers Take Oath at Mussoorie Passing-Out Ceremony
18 से 50 सप्ताह तक चले कठोर आधार प्रशिक्षण को सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद 132 सहायक सेनानी (जीडी) और एक महिला उप-सेनानी (विशेषज्ञ चिकित्सक) बल का हिस्सा बने। देश के विभिन्न राज्यों से आए प्रशिक्षु अधिकारियों ने परेड मैदान में शपथ ग्रहण कर राष्ट्र सेवा के प्रति अपना समर्पण व्यक्त किया।
युद्ध कौशल से मानवाधिकार तक मिला व्यापक प्रशिक्षण
प्रशिक्षण अवधि के दौरान अधिकारियों को युद्ध कौशल, शस्त्र संचालन, शारीरिक प्रशिक्षण, आसूचना, मानचित्र अध्ययन, सैन्य प्रशासन, न्यायिक प्रक्रियाओं और मानवाधिकारों से जुड़े विषयों का गहन प्रशिक्षण दिया गया। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य अधिकारियों को सीमावर्ती क्षेत्रों और आंतरिक सुरक्षा से जुड़ी चुनौतियों के लिए तैयार करना था।
मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत रहे समारोह के मुख्य अतिथि
समारोह के मुख्य अतिथि भारत के मुख्य न्यायाधीश Justice Surya Kant रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ आईटीबीपी के महानिदेशक Rahul Rasgotra द्वारा मुख्य अतिथि और अन्य विशिष्ट अतिथियों के स्वागत के साथ हुआ। मुख्य अतिथि ने नवदीक्षित अधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि आईटीबीपी केवल देश की सीमाओं की सुरक्षा ही नहीं करती, बल्कि आंतरिक सुरक्षा, वीआईपी सुरक्षा, आपदा प्रबंधन और केंद्र सरकार द्वारा सौंपे गए कई महत्वपूर्ण दायित्वों का भी सफलतापूर्वक निर्वहन करती है। उन्होंने कहा कि अब इन युवा अधिकारियों के कंधों पर बल की गौरवशाली परंपराओं को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी है। आगे पढ़िए..
ये भी पढ़ें:
आईटीबीपी अकादमी को बताया उत्कृष्ट प्रशिक्षण संस्थान
मुख्य न्यायाधीश ने आईटीबीपी अकादमी को केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के प्रमुख प्रशिक्षण संस्थानों में से एक बताया। उन्होंने कहा कि यहां प्राप्त प्रशिक्षण अधिकारियों को कठिन परिस्थितियों में भी प्रभावी नेतृत्व और सेवा के लिए सक्षम बनाता है। शपथ ग्रहण समारोह के बाद प्रशिक्षण के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षुओं को विभिन्न ट्रॉफियों और पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने अकादमी की ई-पत्रिका ‘अमोघ’ का भी विमोचन किया, जिसमें विभिन्न प्रशिक्षण पाठ्यक्रमों की उपलब्धियों और गतिविधियों का संकलन किया गया है।
30वां सहायक सेनानी (जीडी) आधार कोर्स : श्रेष्ठ प्रशिक्षार्थी
प्रमुख पुरस्कार विजेता
Pawan Kumar Meena — होम मिनिस्टर स्वॉर्ड ऑफ ऑनर (बेस्ट ऑल राउंड ट्रेनी)
Sachin — डायरेक्टर जनरल कप (बेस्ट आउटडोर ट्रेनी)
Kaunteya Mishra — इंस्पेक्टर जनरल कप (बेस्ट इंडोर ट्रेनी)
Abhishek Maurya — डायरेक्टर अकादमी कप (बेस्ट स्पोर्ट्स पर्सन/ट्रेनी)
Narkar Abhishek Sanjay — कमांडेंट कॉम्बैट विंग पुरस्कार (बेस्ट मार्क्समैन)
Aman Singh — कोर्स डायरेक्टर कप
Nishant — डिप्टी कमांडेंट कप
13वां सहायक सेनानी (जीडी) एलडीसीई कोर्स
Rahul Kumar — बेस्ट ऑल राउंड ट्रेनी
Samston Yangjor — बेस्ट आउटडोर ट्रेनी
Prabhat Bahuguna — बेस्ट इंडोर ट्रेनी
56वां जीडीओ कॉम्बेटाइजेशन कोर्स
Dhruvraj Singh — बेस्ट ऑल राउंड ट्रेनी
Paras Singh Shahi — बेस्ट आउटडोर ट्रेनी
Vishnu Priya — बेस्ट इंडोर ट्रेनी
बैंड प्रदर्शन के साथ हुआ कार्यक्रम का समापन
समारोह के अंत में अकादमी के निदेशक ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का समापन आईटीबीपी के जवानों द्वारा प्रस्तुत आकर्षक बैंड प्रदर्शन के साथ हुआ, जिसने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।