उत्तराखंड पिथौरागढ़Dharchula Post Office Controversy Inspector Discovers Bags of Undelivered Mail

धारचूला पोस्ट ऑफिस विवाद: "लड़की हूं, फंसा दूंगी" कहने वाली महिला के कमरे से मिली कट्टा भरकर डाक

धारचूला के जारा-जिबली पोस्ट ऑफिस विवाद में नया मोड़ आया है। जांच के दौरान पोस्ट ऑफिस इंस्पेक्टर को कमरे में कट्टा भरकर डाक मिलीं। मामले ने अब तूल पकड़ लिया है।

Darchula Woman Postman: Dharchula Post Office Controversy Inspector Discovers Bags of Undelivered Mail
Image: Dharchula Post Office Controversy Inspector Discovers Bags of Undelivered Mail (Source: Social Media)

पिथौरागढ़: धारचूला तहसील के जारा-जिबली क्षेत्र में पोस्ट ऑफिस से जुड़ा विवाद लगातार गहराता जा रहा है। पहले सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में एक महिला पोस्टमैन द्वारा कथित तौर पर ग्रामीणों को "लड़की हूं, फंसा दूंगी" कहकर धमकाने का आरोप लगा था। अब इस मामले से जुड़े दो और वीडियो सामने आए हैं, जिन्होंने पूरे विवाद को नया मोड़ दे दिया है।

Dharchula Post Office Controversy: Inspector Discovers Bags of Undelivered Mail

क्षेत्र पंचायत सदस्य (39- जारा जिबली) और युवा कांग्रेस कार्यकर्ता रमेश धामी की शिकायत पर पोस्ट ऑफिस इंस्पेक्टर जांच करने पहुंचे तो पता चला कि महिला पोस्टमैन ने कट्टा भरकर डाक कमरे में रखी हुई है। वायरल वीडियो में रमेश धामी पोस्ट ऑफिस के बाहर से फ़ोन पर पोस्ट ऑफिस को निर्धारित समय पर खोलने की मांग करते दिखाई दे रहे हैं। ग्रामीणों का भी कहना है कि पोस्ट ऑफिस अक्सर समय पर नहीं खुलता, जिससे दूर-दराज के गांवों से आने वाले लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ता है।

आरोप है कि कई बार जरूरी डाक, सरकारी पत्र और अन्य दस्तावेज लेने के लिए ग्रामीणों को कई चक्कर लगाने पड़ते हैं, कई फ़ोन करने पड़ते हैं, लेकिन फिर भी उन्हें समय पर सेवा नहीं मिलती।

जांच के लिए पहुंचे पोस्ट ऑफिस इंस्पेक्टर

शिकायतों के बाद विभागीय स्तर पर मामले की जांच शुरू की गई। वायरल वीडियो के अनुसार, जांच के लिए पहुंचे पोस्ट ऑफिस इंस्पेक्टर ने कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान "लड़की हूं, फंसा दूंगी" कहने वाली महिला के कमरे से बड़ी संख्या में डाक और डाक सामग्री थैलों में रखी हुई दिखाई देती है। ग्रामीणों का आरोप है कि यही वह डाक है, जिसे लंबे समय से लोगों तक वितरित नहीं किया गया।

महिला पोस्टमैन का वीडियो हुआ था वायरल

इससे पहले वायरल हुए वीडियो में स्थानीय क्षेत्र पंचायत सदस्य रमेश धामी और पोस्ट ऑफिस कर्मचारियों के बीच तीखी बहस दिखाई दी थी। डाक वितरण में लापरवाही का विरोध करने पर महिला पोस्टमैन ने कथित तौर पर कहा था— "लड़की हूं, फंसा दूंगी।" इस कथित बयान के बाद पूरे इलाके में नाराजगी बढ़ गई थी और सोशल Media पर भी मामला तेजी से वायरल हुआ।

ग्रामीणों की मांग- हो निष्पक्ष जांच, दोषियों पर कार्रवाई

स्थानीय लोगों ने प्रशासन और भारतीय डाक विभाग से मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए। उनका कहना है कि यदि डाक वितरण में लापरवाही या सरकारी कार्य में अनियमितता सामने आती है तो संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।
ग्रामीणों का कहना है कि सीमांत क्षेत्र होने के कारण यहां रहने वाले लोगों के लिए डाक सेवा आज भी बेहद महत्वपूर्ण है और किसी भी प्रकार की लापरवाही से आम नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। घटना का पूरा विडियो देखिये...