उत्तराखंड चमोलीFour Nihang Pilgrims Arrested for Alleged Sword Attack in Karnaprayag

Uttarakhand News: कर्णप्रयाग में तलवारों से हमला करने वाले 4 निहंग यात्री गिरफ्तार, 3 भेजे गए जेल

हेमकुंड साहिब यात्रा से लौट रहे निहंग यात्रियों और स्थानीय व्यापारियों के बीच कर्णप्रयाग में हुए विवाद के बाद धारदार हथियार से हमला करने के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। तीन को जेल भेजा गया, जबकि एक आरोपी उपचाराधीन है।

Karnaprayag News: Four Nihang Pilgrims Arrested for Alleged Sword Attack in Karnaprayag
Image: Four Nihang Pilgrims Arrested for Alleged Sword Attack in Karnaprayag (Source: Social Media)

चमोली: कर्णप्रयाग बाजार में हेमकुंड साहिब यात्रा से लौट रहे कुछ निहंग यात्रियों और स्थानीय व्यापारियों के बीच हुई मामूली कहासुनी हिंसक झड़प में बदल गई। पुलिस के अनुसार विवाद के दौरान धारदार हथियारों से हमला किया गया, जिसमें चार स्थानीय लोग घायल हो गए। घटना के बाद चमोली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Four Nihang Pilgrims Arrested for Alleged Sword Attack in Karnaprayag

पुलिस के अनुसार 16 जून 2026 को कर्णप्रयाग बाजार स्थित कृष्णा पैलेस होटल के पास स्थानीय व्यापारियों और हेमकुंड साहिब यात्रा से लौट रहे कुछ निहंग यात्रियों के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर चार निहंग यात्रियों ने धारदार हथियारों से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे स्थानीय लोगों पर भी हमला हुआ, जिससे कुल चार लोग घायल हो गए।

पुलिस ने तुरंत की घेराबंदी, चार किये गिरफ्तार

घटना की सूचना मिलते ही कर्णप्रयाग पुलिस ने बैरियर लगाकर इलाके की घेराबंदी की। पुलिस ने मौके के बाद तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। चौथे आरोपी को अगले दिन कर्णप्रयाग चिकित्सालय से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त तलवार भी बरामद कर ली।

तीन आरोपी जेल, एक पुलिस निगरानी में

ये भी पढ़ें:

पुलिस ने चारों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने तीन आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार पुरसाड़ी भेज दिया, जबकि उपचाराधीन चौथे आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में रखा गया है।

बरामद हुए हथियार और मोटरसाइकिल

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चार तलवारें तथा दो मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।
PB-65BK-3889 (हीरो होंडा)
PB-65BE-4296 (हीरो होंडा)

क्षेत्र में ITBP और PAC की तैनाती

घटना के बाद गौचर-कर्णप्रयाग क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए ITBP की एक कंपनी और PAC बल तैनात किया गया है। पुलिस उपाधीक्षक त्रिवेंद्र सिंह राणा क्षेत्र में कैंप कर लगातार सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी कर रहे हैं। पुलिस द्वारा लगातार पैदल गश्त भी की जा रही है।

एसपी चमोली का सख्त संदेश

पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पँवार ने कहा कि जिले में कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि चमोली पुलिस 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत ऐसे मामलों में कठोर वैधानिक कार्रवाई जारी रखेगी। ऑपरेशन प्रहार के तहत चलाए जा रहे विशेष चेकिंग अभियान में कोतवाली चमोली पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर अभद्रता करने तथा वाहन में हॉकी स्टिक रखने के आरोप में परविंदर सिंह, परमवीर सिंह और जोधवीर सिंह (निवासी जीरकपुर, चंडीगढ़) के खिलाफ पुलिस एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई की। पुलिस ने तीनों को भविष्य में शांति व्यवस्था भंग न करने की सख्त चेतावनी भी दी।

गिरफ्तार अभियुक्त

जसनप्रीत सिंह (23 वर्ष) निवासी ग्राम सोहाना, जिला मोहाली, पंजाब।
अजय सिंह (23 वर्ष) निवासी ग्राम सोहाना, जिला मोहाली, पंजाब।
सतविंदर सिंह (21 वर्ष) निवासी कुबड़ा, सेक्टर-68, एसएएस नगर (मोहाली), पंजाब।
मनप्रीत सिंह (21 वर्ष) निवासी ग्राम सोहाना, जिला मोहाली, पंजाब (उपचाराधीन)।