उत्तराखंड हरिद्वारSTF Busts Illegal Drug Racket Disguised as Cosmetic Shop in Haridwar

हरिद्वार: कॉस्मेटिक दुकान की आड़ में नशीली दवाओं का कारोबार, कीमत कई गुना अधिक.. STF ने दबोचा ड्रग रैकेट

हरिद्वार के कलियर में उत्तराखंड STF ने कॉस्मेटिक दुकान की आड़ में चल रहे प्रतिबंधित नशीली दवाओं के कारोबार का भंडाफोड़ किया। आरोपी को गिरफ्तार कर 3.9 किलोग्राम कोडिन सिरप और ट्रामाडोल कैप्सूल बरामद किए गए।

Haridwar STF operation: STF Busts Illegal Drug Racket Disguised as Cosmetic Shop in Haridwar
Image: STF Busts Illegal Drug Racket Disguised as Cosmetic Shop in Haridwar (Source: Social Media)

हरिद्वार: उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत हरिद्वार के कलियर क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की है। एसटीएफ ने कॉस्मेटिक दुकान की आड़ में प्रतिबंधित नशीली दवाओं का कारोबार करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच में आरोपी का संबंध एसटीएफ द्वारा पहले पकड़े गए 18 हजार ट्रामाडोल कैप्सूल बरामदगी मामले से भी जुड़ा पाया गया है।

STF Busts Illegal Drug Racket Disguised as Cosmetic Shop in Haridwar

छापेमारी के दौरान एसटीएफ ने आरोपी के कब्जे से वाणिज्यिक मात्रा में करीब 3.9 किलोग्राम कोडीन सिरप और ट्रामाडोल कैप्सूल बरामद किए। बरामद दवाओं को जब्त कर आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
एसटीएफ के अनुसार मुख्यमंत्री के "ड्रग्स फ्री देवभूमि" अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ अजय सिंह के निर्देशन में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी अभियान के तहत ड्रग इंस्पेक्टर के साथ कलियर क्षेत्र के कई संदिग्ध ठिकानों और गोदामों पर संयुक्त छापेमारी की गई।

कॉस्मेटिक दुकान की आड़ में चल रहा था अवैध कारोबार

छापेमारी के दौरान एहतिशाम कॉस्मेटिक जनरल स्टोर से संचालक अहतशाम उल हक को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान दुकान और आरोपी के अन्य संभावित ठिकानों से भी प्रतिबंधित नशीली दवाएं बरामद हुईं। पुलिस के अनुसार आरोपी कॉस्मेटिक दुकान की आड़ में लंबे समय से अवैध कारोबार संचालित कर रहा था। आगे पढ़िए..

ये भी पढ़ें:

कई गुना अधिक कीमत पर बेचता था प्रतिबंधित दवाएं

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह प्रतिबंधित दवाओं को बाजार मूल्य से कई गुना अधिक कीमत पर बेचकर अवैध मुनाफा कमाता था। एसटीएफ अब यह पता लगाने में जुटी है कि इन दवाओं की सप्लाई कहां से हो रही थी और इस पूरे नेटवर्क में कितने लोग शामिल हैं।

पहले भी NDPS एक्ट में जा चुका है जेल

पुलिस के अनुसार आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया है। वह पहले भी एनडीपीएस एक्ट के तहत नशीली दवाओं की तस्करी के मामलों में जेल जा चुका है। उसके खिलाफ वर्ष 2019 में भी दो मुकदमे दर्ज किए गए थे।

STF ने लोगों से की सहयोग की अपील

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ अजय सिंह ने लोगों से नशे से दूर रहने और नशा तस्करी से जुड़ी किसी भी जानकारी को तुरंत पुलिस या एसटीएफ-एएनटीएफ तक पहुंचाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि "ड्रग्स फ्री देवभूमि" अभियान के तहत पूरे प्रदेश में नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।