उत्तराखंड रुद्रपुरCeiling Fan Falls on Students in Rudrapur School

उत्तराखंड: इंटर कॉलेज में बड़ा हादसा टला, पढ़ाई के दौरान छत से गिरा पंखा; दो छात्र घायल

रुद्रपुर के एएनझा इंटर कॉलेज में कक्षा के दौरान छत से पंखा गिरने से दो छात्र घायल हो गए। एक छात्र के सिर में गंभीर चोट आई, जबकि दूसरे को भी चोट लगी। स्कूल प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

Rudrapur School Accident: Ceiling Fan Falls on Students in Rudrapur School
Image: Ceiling Fan Falls on Students in Rudrapur School (Source: Social Media)

रुद्रपुर: उत्तराखंड के रुद्रपुर स्थित एएनझा इंटर कॉलेज में शनिवार को बड़ा हादसा होते-होते टल गया। कक्षा में पढ़ाई के दौरान छत पर लगा पंखा अचानक टूटकर नीचे गिर गया, जिससे दो छात्र उसकी चपेट में आ गए। घटना के बाद कक्षा में अफरा-तफरी मच गई और छात्र-छात्राएं घबरा गए। स्कूल प्रशासन ने तत्काल घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

Ceiling Fan Falls on Students in Rudrapur School

जानकारी के अनुसार, प्रीत विहार कॉलोनी निवासी कक्षा 9 का छात्र संगम पांचवें पीरियड में अपनी कक्षा में पढ़ाई कर रहा था। इसी दौरान छत पर लगा पंखा अचानक अपनी जगह से उखड़कर उसके सिर पर गिर पड़ा। हादसे में संगम के सिर से काफी खून बहने लगा। उसके पास बैठा छात्र वैष्णव भी पंखे की चपेट में आने से घायल हो गया। घटना के तुरंत बाद शिक्षक घायल छात्रों को एम.एम. जोशी जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद संगम के सिर पर टांके लगाए। दूसरे छात्र का भी उपचार किया गया। फिलहाल दोनों छात्रों की हालत स्थिर बताई जा रही है। आगे पढ़िए..

ये भी पढ़ें:

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पंखे को छत से थामने वाली लोहे की रॉड या उसकी फिटिंग कमजोर होने के कारण यह हादसा हुआ। हालांकि वास्तविक कारणों का पता जांच के बाद ही चल सकेगा। विद्यालय के प्रधानाचार्य राजपति बिंद ने बताया कि घटना नए भवन में संचालित कक्षा 9-डी में हुई। उन्होंने स्पष्ट किया कि भवन जर्जर नहीं है, लेकिन पंखा गिरने की घटना गंभीर है। प्रधानाचार्य के अनुसार, यह जांच कराई जाएगी कि पंखे की रॉड कमजोर थी या कोई बोल्ट निकल गया था। यदि जांच में किसी की लापरवाही सामने आती है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

स्कूलों में सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

इस घटना के बाद स्कूलों में भवन और विद्युत उपकरणों के नियमित निरीक्षण की आवश्यकता एक बार फिर चर्चा में आ गई है। अभिभावकों ने मांग की है कि विद्यार्थियों की सुरक्षा को देखते हुए सभी सरकारी और निजी विद्यालयों में पंखों, बिजली की फिटिंग और भवनों का समय-समय पर तकनीकी निरीक्षण कराया जाए।