उत्तराखंड टिहरी गढ़वालMeat Trader Arrested in Minor Harassment Case in Tehri

गढ़वाल: नाबालिग बच्ची से छेड़छाड़ के आरोप में मीट व्यापारी रईस अहमद गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज

उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल के जाखणीधार बाजार में नाबालिग बच्ची से कथित छेड़छाड़ के आरोप में एक मीट व्यापारी कारोबारी रईस अहमद को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को अदालत में पेश किया।

Minor Girl Harassment Case: Meat Trader Arrested in Minor Harassment Case in Tehri
Image: Meat Trader Arrested in Minor Harassment Case in Tehri (Source: Social Media)

टिहरी गढ़वाल: उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले में नाबालिग लड़की के साथ कथित छेड़छाड़ का मामला सामने आने के बाद क्षेत्र में आक्रोश फैल गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए आरोपी को हिरासत में लिया। पुलिस ने पीड़िता की मां की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया।

Meat Trader Arrested in Minor Harassment Case in Tehri

शिकायत के अनुसार, आरोप है कि जाखणीधार बाजार में रविवार शाम करीब 5 बजे उसने नाबालिग लड़की को अपनी दुकान पर बुलाया। कुछ समय तक लड़की के बाहर नहीं आने पर स्थानीय लोगों को संदेह हुआ और वे दुकान की ओर पहुंचे। आरोप है कि लोगों को आते देख आरोपी रईस अहमद ने दुकान का दरवाजा खोला और लड़की को बाहर भेज दिया। इसके बाद मौके पर भीड़ एकत्र हो गई और पुलिस को सूचना दी गई। घटना के बाद बाजार में लोगों ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। आगे पढ़िए..

ये भी पढ़ें:

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि ऐसी घटनाओं को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने प्रशासन से बाजार क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी बढ़ाने की भी मांग की।

पुलिस ने दर्ज किया पॉक्सो एक्ट में मुकदमा

पुलिस के अनुसार, पीड़िता की मां की तहरीर मिलने के बाद तत्काल मुकदमा दर्ज किया गया। आरोपी को हिरासत में लेकर कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद अदालत में पेश किया गया। मामले की जांच जारी है और सभी तथ्यों की पड़ताल की जा रही है। घटना की जानकारी मिलने के बाद कुछ सामाजिक और धार्मिक संगठनों के कार्यकर्ताओं ने भी विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच, पीड़िता की आवश्यक चिकित्सीय जांच और आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद मामले का तुरंत संज्ञान लिया गया। पीड़िता और उसके परिजनों से जानकारी लेने के बाद विधिक कार्रवाई शुरू की गई और आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया गया है।