उत्तराखंड देहरादूनSchools Closed on July 9 in Dehradun IMD issues heavy rain alert across state

बड़ी खबर: दो जिलों के सभी स्कूलों में 9 जुलाई को छुट्टी, अगले 48 घंटे उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग के भारी बारिश के पूर्वानुमान के बीच दो जिलों में 9 जुलाई को कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्र बंद रहेंगे। उत्तराखंड के कई जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है। (updated)

Dehradun School Holiday: Schools Closed on July 9 in Dehradun IMD issues heavy rain alert across state
Image: Schools Closed on July 9 in Dehradun IMD issues heavy rain alert across state (Source: Social Media)

देहरादून: उत्तराखंड में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 9 और 10 जुलाई के लिए प्रदेश के कई जिलों में भारी से अत्यधिक भारी वर्षा, आकाशीय बिजली और तेज वर्षा की चेतावनी जारी की है।

Schools Closed on July 9 as IMD Issues Heavy Rain Alert Across Uttarakhand

मौसम के इस पूर्वानुमान को देखते हुए देहरादून और अल्मोड़ा जिला प्रशासन ने एहतियातन कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त, निजी स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों में 9 जुलाई को अवकाश घोषित कर दिया है।

इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट

IMD के अनुसार 9 जुलाई को देहरादून, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर और चम्पावत जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन क्षेत्रों में कहीं-कहीं भारी से अत्यधिक भारी वर्षा और तेज बारिश के दौर की संभावना जताई गई है।

इन जिलों में येलो अलर्ट

उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, अल्मोड़ा, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन क्षेत्रों में भी भारी बारिश, गर्जन और बिजली चमकने की संभावना व्यक्त की गई है। आगे पढ़िए...

10 जुलाई को भी रहेगा असर

ये भी पढ़ें:

10 जुलाई को भी कई जिलों में बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है। पौड़ी, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर, चम्पावत और बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जबकि देहरादून, टिहरी, हरिद्वार, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ में येलो अलर्ट रहेगा।

देहरादून DM का आदेश

जिलाधिकारी की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि भारी बारिश के दौरान छात्रों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसी को ध्यान में रखते हुए 9 जुलाई को सभी विद्यालयों और आंगनवाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया गया है। संबंधित अधिकारियों को आदेश का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

आपदा प्रबंधन विभाग ने जारी किए निर्देश

राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि-
संवेदनशील क्षेत्रों की लगातार निगरानी रखें।
राहत एवं बचाव दलों को अलर्ट मोड पर रखें।
भूस्खलन संभावित मार्गों पर विशेष नजर रखें।
सड़कों की स्थिति की नियमित समीक्षा करें।
किसी भी आपात स्थिति में तत्काल राहत कार्य शुरू करें।
मौसम संबंधी चेतावनियों का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करें।

लोगों के लिए जरूरी सलाह

आपदा प्रबंधन विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि-
अनावश्यक यात्रा से बचें।
पर्वतीय और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में जाने से परहेज करें।
नदी, नालों और बरसाती गधेरों के पास न जाएं।
मौसम विभाग और जिला प्रशासन द्वारा जारी एडवाइजरी का पालन करें।
खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहें।