उत्तराखंड देहरादूनRamnagar-Dehradun Express Train Launched in Uttarakhand

Uttarakhand News: रामनगर–देहरादून एक्सप्रेस को CM धामी और रेल मंत्री ने दिखाई हरी झंडी, देखें पूरा रूट और टाइमिंग

उत्तराखंड गठन के बाद पहली बार रामनगर और देहरादून के बीच सीधी एक्सप्रेस ट्रेन शुरू हो गई है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल माध्यम से इसका शुभारंभ किया। जानिए ट्रेन का समय, स्टॉपेज और पूरी जानकारी।

Ramnagar Dehradun Express: Ramnagar-Dehradun Express Train Launched in Uttarakhand
Image: Ramnagar-Dehradun Express Train Launched in Uttarakhand (Source: Social Media)

देहरादून: उत्तराखंड गठन के बाद पहली बार रामनगर और राजधानी देहरादून के बीच सीधी एक्सप्रेस रेल सेवा शुरू हो गई है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वर्चुअल माध्यम से रामनगर–देहरादून एक्सप्रेस का शुभारंभ किया, जबकि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कार्यक्रम से जुड़े और प्रदेशवासियों को नई रेल सेवा की शुभकामनाएं दीं।

Ramnagar-Dehradun Express Train Launched in Uttarakhand

नई रेल सेवा के शुभारंभ के अवसर पर रामनगर रेलवे स्टेशन पर उत्साह का माहौल देखने को मिला। बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, जनप्रतिनिधि, रेलवे अधिकारी और भाजपा कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल हुए। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

जानिए नई रामनगर–देहरादून एक्सप्रेस का समय

नई रामनगर–देहरादून एक्सप्रेस का संचालन फिलहाल प्रत्येक बुधवार और शुक्रवार किया जाएगा।

रामनगर से प्रस्थान

सुबह 5:50 बजे रामनगर से रवाना
दोपहर 12:40 बजे देहरादून पहुंचेगी

देहरादून से वापसी

दोपहर 3:55 बजे देहरादून से प्रस्थान
रात 11:30 बजे रामनगर पहुंचेगी

इन प्रमुख स्टेशनों पर होगा ठहराव

दोनों दिशाओं में ट्रेन इन प्रमुख स्टेशनों (रामनगर, काशीपुर, रोशनपुर, पीपलसाना, मुरादाबाद, नजीबाबाद, हरिद्वार और देहरादून) पर यात्रियों के लिए रुकेगी।

कुमाऊं और गढ़वाल की दूरी होगी कम

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यह नई रेल सेवा कुमाऊं और गढ़वाल के बीच संपर्क को और मजबूत करेगी। इससे विद्यार्थियों, नौकरीपेशा लोगों, व्यापारियों, पर्यटकों और आम यात्रियों को बेहतर और सुविधाजनक यात्रा का विकल्प मिलेगा। वहीं रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि भारतीय रेलवे उत्तराखंड में आधुनिक रेल सुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार कार्य कर रही है और यह नई ट्रेन उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

सांसद अनिल बलूनी ने बताया ऐतिहासिक उपलब्धि

गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने इसे क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि बताते हुए कहा कि यह केवल एक ट्रेन नहीं, बल्कि कुमाऊं के विकास, पर्यटन और रोजगार को नई गति देने वाला माध्यम है। उन्होंने कहा कि लंबे समय से क्षेत्र के लोग इस रेल सेवा की मांग कर रहे थे, जिसे अब पूरा कर दिया गया है। इससे रामनगर, काशीपुर और पूरे कुमाऊं क्षेत्र के हजारों यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा।

अब सप्ताह में छह दिन ट्रेन चलाने का लक्ष्य

सांसद अनिल बलूनी ने बताया कि उनका अगला प्रयास इस ट्रेन का संचालन सप्ताह में दो दिन के बजाय छह दिन कराने का है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि रामनगर से दिल्ली के लिए सुपरफास्ट ट्रेन शुरू कराने के लिए भी रेलवे मंत्रालय के स्तर पर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि क्षेत्र के लोगों को राजधानी तक तेज और सुविधाजनक रेल सेवा मिल सके। उन्होंने यह भी बताया कि कंडी मार्ग से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की जा चुकी है और क्षेत्र की कई विकास परियोजनाओं पर तेजी से काम चल रहा है।