उत्तराखंड देहरादूनMan Throat-Slit to Death Near Patel Nagar Police Station

देहरादून में सनसनी: पटेलनगर कोतवाली से 100 मीटर दूर युवक की गला रेतकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

देहरादून के पटेलनगर कोतवाली से महज 100 मीटर दूर 48 वर्षीय दीपक गुप्ता की गला रेतकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने आरोपी को मौके से हिरासत में ले लिया है। शुरुआती जांच में पैसों के लेनदेन का मामला सामने आया है।

Patel Nagar Murder: Man Throat-Slit to Death Near Patel Nagar Police Station
Image: Man Throat-Slit to Death Near Patel Nagar Police Station (Source: Social Media)

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में बुधवार शाम एक सनसनीखेज हत्या ने कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए। पटेलनगर कोतवाली से महज 100 मीटर की दूरी पर गला रेतकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके से ही संदिग्ध आरोपी को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

Man Throat-Slit to Death Near Patel Nagar Police Station

जानकारी के अनुसार, घटना पटेलनगर क्षेत्र के एक मकान में कमरे के भीतर की है। परिजनों ने बताया कि कमरे से चीखने की आवाज सुनाई देने पर जब वे अंदर पहुंचे तो 48 वर्षीय दीपक गुप्ता की खून से लथपथ पड़े थे। कमरे में मौजूद एक युवक के हाथ में चाकू था, जिसे परिजनों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। आगे पढ़िए..

ये भी पढ़ें:

सूचना मिलते ही पटेलनगर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि दीपक गुप्ता अविवाहित थे और ब्याज पर पैसे देने का काम करते थे। प्रारंभिक तौर पर हत्या की वजह पैसों का लेनदेन मानी जा रही है। हालांकि पुलिस अन्य सभी संभावित पहलुओं की भी जांच कर रही है।

पूरे घटनाक्रम का जल्द होगा खुलासा

पुलिस का कहना है कि आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है। पूछताछ और फॉरेंसिक रिपोर्ट के आधार पर जल्द ही हत्या के कारणों और पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया जाएगा।