उत्तराखंड बागेश्वरUREDA Officer Arrested for 40 000 Bribe in Bageshwar

उत्तराखंड: रिश्वतखोर UREDA अधिकारी गिरफ्तार, 40 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ पकड़ा गया

उत्तराखंड के बागेश्वर में सतर्कता अधिष्ठान की ट्रैप टीम ने UREDA के परियोजना अधिकारी धीरेंद्र सिंह पटवाल को 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया। आरोपी पर सोलर प्लांट की निरीक्षण रिपोर्ट तैयार करने के बदले घूस मांगने का आरोप है।

Uttarakhand Bribery Case: UREDA Officer Arrested for  40 000 Bribe in Bageshwar
Image: UREDA Officer Arrested for 40 000 Bribe in Bageshwar (Source: Social Media)

बागेश्वर: उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई की है। बागेश्वर में उत्तराखंड अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (UREDA) में तैनात परियोजना अधिकारी धीरेंद्र सिंह पटवाल को 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। आरोपी पर सोलर प्लांटों की ज्वाइंट इंस्पेक्शन रिपोर्ट (JIR) तैयार करने के बदले रिश्वत मांगने का आरोप है।

UREDA Officer Arrested for Taking ₹40,000 Bribe in Bageshwar

सतर्कता अधिष्ठान के अनुसार शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि उसकी चार फाइलें लंबे समय से UREDA कार्यालय में लंबित थीं। इन फाइलों से संबंधित ज्वाइंट इंस्पेक्शन रिपोर्ट (JIR) तैयार करने के लिए परियोजना अधिकारी धीरेंद्र सिंह पटवाल प्रत्येक फाइल के बदले 10 से 15 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा था। आखिरकार चारों फाइलों के लिए कुल 40 हजार रुपये की मांग की गई। शिकायतकर्ता रिश्वत नहीं देना चाहता था, इसलिए उसने सतर्कता अधिष्ठान से शिकायत की।

शिकायत सही मिलने पर बिछाया गया जाल

सतर्कता अधिष्ठान ने शिकायत का सत्यापन कराया, जिसमें आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए गए। इसके बाद पुलिस अधीक्षक, सतर्कता अधिष्ठान सेक्टर हल्द्वानी के निर्देशन में निरीक्षक के नेतृत्व में ट्रैप टीम का गठन किया गया। योजना के अनुसार टीम ने कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को आरोपी अधिकारी को शिकायतकर्ता से 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया।

रामनगर का रहने वाला है आरोपी अधिकारी

गिरफ्तार आरोपी धीरेंद्र सिंह पटवाल, स्वर्गीय उदय सिंह पटवाल के पुत्र हैं। वह मूल रूप से राजनगर पीरूमदारा, रामनगर (जिला नैनीताल) के निवासी हैं और वर्तमान में UREDA बागेश्वर में परियोजना अधिकारी के पद पर तैनात थे। सतर्कता अधिष्ठान ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत आगे की विवेचनात्मक कार्रवाई शुरू कर दी है।

रिश्वत मांगने पर यहां करें शिकायत

सतर्कता निदेशक डॉ. वी. मुरूगेशन ने लोगों से भ्रष्टाचार के खिलाफ आगे आने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यदि कोई सरकारी अधिकारी या कर्मचारी रिश्वत मांगता है या भ्रष्टाचार से जुड़ी कोई जानकारी हो, तो उसकी शिकायत निम्न माध्यमों से की जा सकती है—
टोल फ्री हेल्पलाइन: 1064
व्हाट्सएप हेल्पलाइन: 9456592300
उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ जनता का सहयोग बेहद जरूरी है और शिकायतकर्ता की पहचान गोपनीय रखी जाती है।

ये भी पढ़ें: