उत्तराखंड देहरादूनUttarakhand Weather Update 2 August 2026

Uttarakhand Weather: 6 जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट, अलकनंदा जलस्तर चेतावनी स्तर से ऊपर

उत्तराखंड में लगातार बारिश के बीच 6 जिलों में भारी वर्षा का यलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं रुद्रप्रयाग में अलकनंदा नदी चेतावनी स्तर से ऊपर बह रही है, बदरीनाथ हाईवे का एक हिस्सा बंद है और प्रशासन ने लोगों से नदी किनारों से दूर रहने की अपील की है।

Uttarakhand Weather Update: Uttarakhand Weather Update 2 August 2026
Image: Uttarakhand Weather Update 2 August 2026 (Source: Social Media)

देहरादून: उत्तराखंड में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। पहाड़ से लेकर मैदान तक लगातार बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग ने 6 जिलों में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।

Uttarakhand Weather Update 2 August 2026

मौसम विभाग ने रविवार को देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, बागेश्वर और नैनीताल जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। वहीं पर्वतीय क्षेत्रों में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और तेज से अति तेज बारिश के दौर की भी चेतावनी दी गई है।
रुद्रप्रयाग जनपद में लगातार बारिश के कारण नदी-नालों का जलस्तर बढ़ गया है। जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र की सुबह 7 बजे जारी रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 24 घंटों में रुद्रप्रयाग में 22 मिमी, ऊखीमठ में 53.30 मिमी और जखोली में 25 मिमी वर्षा दर्ज की गई। अलकनंदा नदी का जलस्तर 626.15 मीटर रिकॉर्ड किया गया, जो 626.00 मीटर के चेतावनी स्तर से ऊपर है। आगे पढ़िए..

ये भी पढ़ें:

हालांकि यह अभी 627.00 मीटर के खतरे के निशान से नीचे बना हुआ है। वहीं मंदाकिनी नदी का जलस्तर फिलहाल चेतावनी स्तर से नीचे है।

नदी किनारों से दूर रहने की अपील

अलकनंदा के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए जिला प्रशासन ने नगर पालिका और नगर पंचायतों के माध्यम से लाउडस्पीकर से लोगों को लगातार सतर्क किया है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे नदी किनारों पर न जाएं और अनावश्यक रूप से नदी के पास जाने से बचें, ताकि किसी भी संभावित दुर्घटना से बचा जा सके।

बदरीनाथ हाईवे समेत कई सड़कें बंद

लगातार बारिश और भूस्खलन के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग-107 (बदरीनाथ हाईवे) सिरोबगड़ में एक स्थान पर बंद है। इसके अलावा लोक निर्माण विभाग (PWD) के 6, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के 6 और एनपीसीसी का 1 मोटर मार्ग भी अवरुद्ध है। जिला प्रशासन ने सभी संबंधित विभागों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि किसी भी आपदा, दुर्घटना या सड़क बंद होने की सूचना तुरंत जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र को दें।