उत्तराखंड हरिद्वारShubham Juyal Wins Silver in Shot Put at Commonwealth Games

उत्तराखंड के शुभम जुयाल ने राष्ट्रमंडल खेलों में जीता रजत पदक, शॉट पुट में बढ़ाया देश का मान

उत्तराखंड के ढंडेरा निवासी और भारतीय सेना के लांस नायक शुभम जुयाल ने राष्ट्रमंडल खेलों की शॉट पुट स्पर्धा में रजत पदक जीतकर देश और प्रदेश का नाम रोशन किया। क्षेत्र में खुशी की लहर।

Shubham Juyal: Shubham Juyal Wins Silver in Shot Put at Commonwealth Games
Image: Shubham Juyal Wins Silver in Shot Put at Commonwealth Games (Source: Social Media)

हरिद्वार: राष्ट्रमंडल खेलों में उत्तराखंड के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन लगातार जारी है। इसी कड़ी में नगर पंचायत ढंडेरा के आदर्श शिवाजी नगर निवासी और भारतीय सेना के लांस नायक शुभम जुयाल ने शॉट पुट स्पर्धा में रजत पदक जीतकर उत्तराखंड और पूरे देश का गौरव बढ़ाया है। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है।

Shubham Juyal Wins Silver in Shot Put at Commonwealth Games

वर्तमान में शुभम जुयाल भारतीय सेना की 51 इंजीनियर यूनिट, पुणे में तैनात हैं। उन्होंने राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय सेना का प्रतिनिधित्व करते हुए शॉट पुट प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया और रजत पदक अपने नाम किया। शुभम की उपलब्धि की जानकारी मिलते ही नगर पंचायत ढंडेरा के अध्यक्ष सतीश नेगी उनके घर पहुंचे और उनकी माता अनीता देवी तथा पत्नी निशा को बधाई दी। उन्होंने कहा कि शुभम ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर ढंडेरा, उत्तराखंड और भारत का नाम रोशन किया है। आगे पढ़िए..

ये भी पढ़ें:

पत्नी भी रह चुकी हैं राष्ट्रीय खिलाड़ी

शुभम जुयाल की पत्नी निशा भी राष्ट्रीय स्तर की कराटे खिलाड़ी रह चुकी हैं। उन्होंने वर्ष 2019 में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व किया था। उन्होंने विश्वास जताया कि शुभम आने वाले समय में स्वर्ण पदक जीतकर देश का गौरव और बढ़ाएगा।

खेल सुविधाओं की उठी मांग

नगर पंचायत अध्यक्ष सतीश नेगी ने कहा कि उत्तराखंड प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की धरती है। उन्होंने राज्य सरकार से ढंडेरा में आधुनिक खेल मैदान और बेहतर खेल सुविधाएं विकसित करने की मांग दोहराई, ताकि स्थानीय खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण मिल सके और वे राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश और देश का नाम रोशन कर सकें। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड ने पहले भी भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत, क्रिकेटर आकाश मंडवाल और एशियन गेम्स पदक विजेता स्वर्गीय फतेह सिंह नेगी जैसे कई खिलाड़ियों को देश को दिया है। यदि बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध हों तो प्रदेश से और भी प्रतिभाएं सामने आ सकती हैं।