देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर एक बार फिर निशाना साधा है। धामी ने राहुल गांधी की भाषा को लेकर सवाल उठाते हुए कहा कि उनकी राजनीतिक असफलताओं से निराशा झलकती है। सीएम ने एक्स पर लिखा कि राहुल गांधी अब इस स्तर तक पहुंच गए हैं कि वे मित्र देशों के राष्ट्राध्यक्षों को भी अपमानित करने से नहीं चूकते। उन्होंने राहुल गांधी के कथित क्रियाकलापों को राजनीतिक अपरिपक्वता का उदाहरण बताया।
CM Dhami Attacks Rahul Gandhi Women Insult Meloni Remark
मुख्यमंत्री धामी ने राहुल गांधी पर महिलाओं के अपमान का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की प्राथमिकताओं में महिलाओं का अपमान करना शामिल है। धामी ने कांग्रेस के पुराने राजनीतिक संदर्भों का जिक्र करते हुए कहा कि राहुल गांधी की दादी देश की प्रधानमंत्री रह चुकी हैं और उनकी मां ने भी देश का नेतृत्व किया है। ऐसे में उन्हें राजनीतिक और सामाजिक मर्यादा का ध्यान रखना चाहिए।
मेलोनी को लेकर हुई टिप्पणी पर विवाद
यह विवाद राहुल गांधी के एक कार्यक्रम में दिए गए बयान से जुड़ा है। गुरुवार को रचनात्मक कांग्रेस के राष्ट्रीय कन्वेंशन के समापन समारोह में राहुल गांधी ने केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल उठाए। कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस सांसद संदीप दीक्षित मंच पर मौजूद थे। आगे पढ़िए..
ये भी पढ़ें:
राहुल गांधी ने उन्हें गले लगाया। इसके बाद संदीप दीक्षित ने मजाकिया अंदाज में पूछा कि कहीं राहुल उन्हें इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी समझकर तो गले नहीं लगा रहे थे। इस पर कार्यक्रम में मौजूद लोगों के बीच हंसी का माहौल बन गया। इसके बाद राहुल गांधी ने केंद्र सरकार की विदेश नीति पर टिप्पणी करते हुए कहा कि विदेश नीति का मतलब केवल गले मिलना नहीं होता।
धामी ने वीडियो शेयर कर भी साधा था निशाना
इस घटना के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राहुल गांधी और संदीप दीक्षित के गले मिलने वाला वीडियो एक्स पर साझा किया था। उन्होंने राहुल गांधी की भाषा को लेकर भी तीखी प्रतिक्रिया दी थी। धामी ने आरोप लगाया था कि प्रधानमंत्री के लिए राहुल गांधी जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं, वह सभ्य राजनीतिक संस्कृति के अनुरूप नहीं है। उन्होंने इसे भारतीय राजनीति की मर्यादा के लिए दुर्भाग्यपूर्ण बताया।
राजनीतिक बयानबाजी हुई तेज
राहुल गांधी की विदेश नीति को लेकर टिप्पणी और उसके बाद मुख्यमंत्री धामी की प्रतिक्रिया ने राजनीतिक बयानबाजी को तेज कर दिया है। भाजपा और कांग्रेस के बीच विदेश नीति, राजनीतिक भाषा और नेताओं के आचरण को लेकर आरोप-प्रत्यारोप लगातार सामने आते रहे हैं। मुख्यमंत्री धामी ने अपने ताजा बयान में राहुल गांधी की राजनीतिक शैली पर सवाल उठाते हुए उनकी कड़ी आलोचना की है।