उत्तराखंड रुड़कीLiquor Canteen Owner Shot Dead in Dhandera

उत्तराखंड: शराब कैंटीन संचालक की हत्या, बीच सड़क पर गोली बरसाकर बाइक सवार बदमाश फरार

Roorkee Crime News: ढंडेरा में बाइक सवार दो बदमाशों ने शराब कैंटीन संचालक अमन की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस CCTV फुटेज खंगालकर आरोपियों की तलाश में जुटी है।

Roorkee Crime News: Liquor Canteen Owner Shot Dead in Dhandera
Image: Liquor Canteen Owner Shot Dead in Dhandera (Source: Social Media)

रुड़की: रुड़की के सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के ढंडेरा में शुक्रवार देर रात सनसनीखेज वारदात सामने आई। बाइक सवार दो बदमाशों ने शराब कैंटीन संचालक अमन को गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल अमन को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वारदात के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। घटना से आक्रोशित लोगों ने सिविल लाइंस कोतवाली पहुंचकर हंगामा और घेराव किया।

Liquor Canteen Owner Shot Dead in Dhandera

जानकारी के मुताबिक ढंडेरा निवासी अमन शराब की कैंटीन संचालित करते थे। शुक्रवार देर रात वह कैंटीन बंद करने के बाद घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे दो बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने अमन पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। गोली लगने के बाद वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों हमलावर बाइक से फरार हो गए।

अस्पताल पहुंचने से पहले बिगड़ी हालत

गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम ने घायल अमन को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। आगे पढ़िए..

ये भी पढ़ें:

घटना की जानकारी फैलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। अमन की हत्या से आक्रोशित स्थानीय लोग सिविल लाइंस कोतवाली पहुंचे और जमकर हंगामा किया। लोगों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस ने लोगों को मामले में जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

हत्या के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश में इलाके में कांबिंग अभियान चलाया, लेकिन देर रात तक बदमाशों का कोई सुराग नहीं मिल सका। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। फुटेज के जरिए बाइक सवार दोनों हमलावरों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

पुरानी रंजिश से जोड़कर देखी जा रही हत्या

पुलिस के मुताबिक हत्या की वजह अभी पूरी तरह स्पष्ट नहीं हुई है। प्रारंभिक जांच में वारदात को पुरानी रंजिश से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि हत्या के वास्तविक कारण और आरोपियों की पहचान जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस का कहना है कि मामले का जल्द खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।