उत्तराखंड हरिद्वारFather Killed His Daughter in Haridwar

उत्तराखंड: दोस्त के साथ मिलकर पिता ने की 13 वर्षीय बेटी की हत्या, गंगनहर में फेंका शव

हरिद्वार के मंगलौर में 13 वर्षीय किशोरी की हत्या के आरोप में पिता और उसके दोस्त को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार शव गंगनहर में फेंका गया, तलाश जारी है।

Mangalore Crime News: Father Killed His Daughter in Haridwar
Image: Father Killed His Daughter in Haridwar (Source: Social Media)

हरिद्वार: जनपद हरिद्वार के मंगलौर कोतवाली क्षेत्र से एक बेहद गंभीर और सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने 13 वर्षीय किशोरी की कथित हत्या के आरोप में उसके पिता और उसके दोस्त को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि दोनों ने मिलकर किशोरी की गला घोंटकर हत्या की और इसके बाद शव को गंगनहर में फेंक दिया।

Father Killed His Daughter in Haridwar

पुलिस के मुताबिक, 21 अगस्त को किशोरी की मां ने मंगलौर कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई थी। महिला ने अपने पति और एक अन्य व्यक्ति पर अपनी 13 वर्षीय बेटी को घर से ले जाने और वापस नहीं लाने का आरोप लगाया था। शिकायतकर्ता ने दोनों से बेटी के बारे में पूछताछ की तो कथित तौर पर उसके साथ गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी भी दी गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की।

पूछताछ में हत्या की कथित कहानी सामने आई

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच तेज की। पुलिस के अनुसार, जांच के दौरान मिले सुरागों और पूछताछ के आधार पर दोनों आरोपियों को 22 अगस्त को गिरफ्तार किया गया। पुलिस का दावा है कि पूछताछ में सामने आया कि पिता को अपनी बेटी के किसी व्यक्ति से बातचीत करने का शक था। पुलिस के अनुसार, बेटी को समझाने के बावजूद जब वह कथित तौर पर नहीं मानी तो पिता ने अपने दोस्त के साथ मिलकर उसकी हत्या की योजना बनाई। आगे पढ़िए..

ये भी पढ़ें:

बाइक से पुल के पास ले जाकर हत्या का आरोप

पुलिस के मुताबिक, 27 जुलाई को आरोपी पिता अपनी बेटी को दोस्त के साथ बाइक पर बैठाकर माता मंदिर के पास स्थित पुल पर ले गया। आरोप है कि वहां दोनों ने किशोरी का कुर्ते से गला घोंटकर हत्या कर दी।इसके बाद दोनों आरोपियों ने कथित तौर पर किशोरी के शव को गंगनहर में फेंक दिया और मौके से फरार हो गए।

तमंचा और बाइक बरामद

पुलिस ने दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ उनके कब्जे से 315 बोर का तमंचा भी बरामद किया है। इसके अलावा घटना में इस्तेमाल की गई बाइक को भी पुलिस ने कब्जे में लिया है। हालांकि, पुलिस की जांच में सबसे बड़ी चुनौती अभी किशोरी के शव की बरामदगी है। गंगनहर में लगातार सर्च अभियान चलाया जा रहा है।

आरोपी का आपराधिक इतिहास भी सामने आया

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पहले से भी कई मामले दर्ज हैं। इनमें मारपीट, धमकी, आबकारी अधिनियम, चोरी और शस्त्र अधिनियम से संबंधित मुकदमे शामिल हैं। ये मामले मंगलौर और रुड़की कोतवाली में दर्ज बताए गए हैं। पुलिस मामले के अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है और दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार, मामले में किशोरी के शव की तलाश के लिए गंगनहर में सर्च अभियान जारी है और जांच से जुड़े अन्य तथ्यों को भी खंगाला जा रहा है।