उत्तराखंड चमोलीMax Taxi Overturns in Chamoli Three Students Injured

चमोली: मींग-डांगतोली मोटर मार्ग पर पलटी मैक्स टैक्सी, तीन छात्राएं घायल; हायर सेंटर रेफर

Chamoli Road Accident: मींग गधेरा-डांगतोली मोटर मार्ग पर मैक्स टैक्सी पलटने से तीन छात्राएं घायल हो गईं। नारायणबगड़ में प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को हायर सेंटर रेफर किया गया।

Chamoli Road Accident: Max Taxi Overturns in Chamoli Three Students Injured
Image: Max Taxi Overturns in Chamoli Three Students Injured (Source: Social Media)

चमोली: उत्तराखंड के चमोली जिले में मंगलवार देर शाम सड़क हादसे की घटना सामने आई। मींग गधेरा-डांगतोली मोटर मार्ग पर डांगतोली गांव के पास एक मैक्स टैक्सी अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई।

Max Taxi Overturns in Chamoli, Three Students Injured

जानकारी के अनुसार मैक्स टैक्सी मींग गधेरे से निलाड़ी-सनेड़ की ओर जा रही थी। इसी दौरान डांगतोली गांव के पास चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाया और टैक्सी सड़क पर पलट गई। हादसे के वक्त मैक्स टैक्सी में महाविद्यालय मींग की तीन छात्राएं सवार थीं। दुर्घटना में तीनों छात्राओं को चोटें आईं। स्थानीय लोगों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घायल छात्राओं को निजी वाहन की मदद से पीएचसी नारायणबगड़ पहुंचाया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया।

तीनों छात्राओं की हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर

चिकित्सक डॉ. रिया घिल्डियाल के अनुसार घायल छात्राओं की पहचान ममता (18) पुत्री यशपाल सिंह, लक्ष्मी (18) पुत्री कुंवर सिंह और खुशबू (18) पुत्री शिशुपाल सिंह के रूप में हुई है। तीनों मैदुनी गांव की निवासी बताई गई हैं। डॉक्टर के अनुसार ममता को हादसे में काफी चोटें आई हैं, जबकि अन्य दोनों छात्राओं को भी गुम चोटें पहुंची हैं। प्राथमिक उपचार के बाद तीनों घायल छात्राओं को बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

पुलिस ने घटनास्थल का लिया जायजा

दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। एसआई देवेंद्र कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और हादसे की जानकारी जुटाई। फिलहाल हादसा किस वजह से हुआ, इसकी जांच की जा रही है। शुरुआती जानकारी के अनुसार वाहन के अनियंत्रित होने के बाद यह दुर्घटना हुई।

पहाड़ी मार्गों पर लगातार बढ़ रहा हादसों का खतरा

चमोली समेत उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में संकरे और घुमावदार मोटर मार्गों पर वाहन दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। ऐसे में वाहन चालकों से निर्धारित गति से वाहन चलाने और मोड़ वाले क्षेत्रों में विशेष सावधानी बरतने की अपील की जाती है।