उत्तराखंड देहरादूनUKSSSC Announces 26 Recruitment Exams for 3 600 Group C Posts

UKSSSC Exam Calendar 2026: 3600 पदों पर 26 भर्ती परीक्षाओं का शेड्यूल जारी, सितंबर से शुरू होंगी परीक्षाएं

UKSSSC Exam Calendar 2026: यूकेएसएसएससी ने करीब 3600 समूह-ग पदों के लिए सितंबर 2026 से फरवरी 2027 तक 26 प्रस्तावित भर्ती परीक्षाओं का शेड्यूल जारी किया है।

UKSSSC Exam Calendar 2026: UKSSSC Announces 26 Recruitment Exams for 3 600 Group C Posts
Image: UKSSSC Announces 26 Recruitment Exams for 3 600 Group C Posts (Source: Social Media)

देहरादून: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने विभिन्न विभागों में समूह-ग की सीधी भर्ती के करीब 3600 पदों पर चयन के लिए सितंबर 2026 से फरवरी 2027 तक आयोजित होने वाली 26 प्रस्तावित भर्ती परीक्षाओं का नया कार्यक्रम जारी कर दिया है। आयोग ने अलग-अलग पदों के लिए परीक्षा की प्रस्तावित तिथियां भी घोषित कर दी हैं। कुछ पदों पर लिखित परीक्षा के साथ शारीरिक दक्षता परीक्षा भी आयोजित की जाएगी।

UKSSSC Announces 26 Recruitment Exams for 3,600 Group C Posts

UKSSSC के प्रस्तावित परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार सितंबर महीने में दो भर्ती परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। 20 सितंबर 2026 को पशुधन प्रसार अधिकारी और सर्वेक्षक पदों के लिए परीक्षा प्रस्तावित है। वहीं 27 सितंबर को सहायक बोरिंग तकनीशियन और कंप्यूटर प्रोग्रामर पदों की परीक्षा आयोजित किए जाने का प्रस्ताव है।

अक्टूबर में चार चरणों में होंगी परीक्षाएं

अक्टूबर 2026 में कई महत्वपूर्ण पदों के लिए परीक्षाएं प्रस्तावित हैं। 4 अक्टूबर को कनिष्ठ कैमरामैन, फोटो कॉपी मशीन ऑपरेटर, प्रोजेक्शनिस्ट, सहायक लेखाकार, शोध अधिकारी और फोटोग्राफर पदों की परीक्षा होगी। इसके बाद 11 अक्टूबर को कलाकार-मानचित्रकार, कृषि (इंटर-स्नातक) और विधि सहायक पदों के लिए परीक्षा प्रस्तावित है। 18 अक्टूबर को साहसिक खेल अधिकारी, कैमरामैन और प्रविधिक सहायक (इतिहास) की परीक्षा होगी। वहीं 25 अक्टूबर को लाइनमैन, मनोवैज्ञानिक, प्रशिक्षक अनुदेशक और कनिष्ठ सहायक समेत संबंधित पदों के लिए परीक्षा प्रस्तावित की गई है।

नवंबर में पर्यटन अधिकारी और कनिष्ठ सहायक की परीक्षा

नवंबर महीने में भी कई पदों के लिए परीक्षा आयोजित की जाएगी। 1 नवंबर 2026 को पर्यटन अधिकारी और वैयक्तिक सहायक पदों की परीक्षा प्रस्तावित है। आगे पढ़िए..

ये भी पढ़ें:

इसके बाद 15 नवंबर को कनिष्ठ सहायक पद की परीक्षा होगी। वहीं स्केलर पद के लिए 19 नवंबर से शारीरिक दक्षता परीक्षा शुरू किए जाने का प्रस्ताव है। यानी इस भर्ती में अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा के साथ शारीरिक दक्षता परीक्षा की प्रक्रिया से भी गुजरना होगा।

दिसंबर में सहायक अध्यापक एलटी संस्कृत की परीक्षा

दिसंबर 2026 में भी दो प्रमुख परीक्षाएं प्रस्तावित हैं। 6 दिसंबर को सहायक अध्यापक-एलटी संस्कृत पद के लिए परीक्षा आयोजित की जाएगी। वहीं 13 दिसंबर को आईटीआई-डिप्लोमा अर्हता वाले पदों के लिए परीक्षा प्रस्तावित है।

जनवरी और फरवरी 2027 में होंगी महत्वपूर्ण परीक्षाएं

UKSSSC के परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार 17 जनवरी 2027 को विज्ञान अर्हता वाले पदों के लिए परीक्षा प्रस्तावित है। इसके बाद 7 फरवरी 2027 को स्नातक स्तरीय पदों की परीक्षा आयोजित की जाएगी। इस तरह सितंबर 2026 से फरवरी 2027 तक विभिन्न विभागों में समूह-ग की सीधी भर्ती से जुड़ी 26 प्रस्तावित परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा।

UKSSSC ने कहा- यह अंतिम परीक्षा कार्यक्रम नहीं

आयोग के अध्यक्ष जीएस मर्तोलिया ने स्पष्ट किया है कि जारी किया गया परीक्षा कार्यक्रम अभी प्रस्तावित है। इसे अंतिम परीक्षा कार्यक्रम नहीं माना जाना चाहिए। यदि किसी अन्य बड़ी प्रतियोगी परीक्षा के साथ UKSSSC की परीक्षा तिथि टकराती है, तो परिस्थितियों के अनुसार कुछ परीक्षाओं की तारीख में बदलाव किया जा सकता है। ऐसे में अभ्यर्थियों को प्रस्तावित परीक्षा तिथियों के अनुसार अपनी तैयारी शुरू रखने के साथ-साथ आयोग की ओर से जारी होने वाले आगामी आधिकारिक अपडेट पर भी नजर बनाए रखनी चाहिए।

करीब 3600 पदों पर भर्ती का अवसर

UKSSSC की इन प्रस्तावित परीक्षाओं के जरिए विभिन्न विभागों में करीब 3600 समूह-ग पदों पर चयन किया जाना है। लंबे समय से सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यह परीक्षा कैलेंडर महत्वपूर्ण है। अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता वाले अभ्यर्थियों के लिए इसमें कई पद शामिल हैं।