उत्तराखंड देहरादूनSchool Holiday due to Heavy Rain Alert

उत्तराखंड: कल 4 जिलों में रहेंगे सभी स्कूल बंद, भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी

Uttarakhand School Holiday: भारी बारिश के अलर्ट के बीच 2 सितंबर 2026 को 4 जिलों में स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे।

Uttarakhand School Holiday: School Holiday due to Heavy Rain Alert
Image: School Holiday due to Heavy Rain Alert (Source: Social Media)

देहरादून: मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून के अनुसार 2 सितम्बर 2026 को उत्तराखंड के कई जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है। इसके मद्देनजर मंगलवार को कुछ जिलों के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों और कक्षा 1 से 12वीं तक के विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है।

School Holiday due to Heavy Rain Alert

उत्तराखंड मौसम विभाग द्वारा प्रदेश में लगातार भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया जा रहा है। प्रदेश भर में आए दिन भारी बारिश से भूस्खलन, जलभराव आदि समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं। मौसम विभाग ने कल बुधवार 2 सितंबर को उत्तराखंड के 8 जिलों में भारी बारिश का यलो और रेड अलर्ट जारी किया गया है।

इन जिलों में छुट्टी घोषित

मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट के बाद बागेश्वर, नैनीताल, अल्मोड़ा और ऊधम सिंह नगर जिलों के जिला प्रशासन ने छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिले में संचालित शासकीय गैर शासकीय और निजी विद्यालयों में कक्षा 1 से 12 और सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित कर दिया है।
जिला प्रशासन का कहना है कि खराब मौसम और भारी बारिश की संभावना को देखते हुए बच्चों को स्कूल आने-जाने में परेशानी न हो और किसी तरह की दुर्घटना का खतरा न रहे, इसलिए यह एहतियाती कदम उठाया गया है।