उत्तराखंड देहरादूनUKSSSC Revises Exam Dates 101 Posts Announced

Uttarakhand News: UKSSSC ने बदला भर्ती परीक्षा का शेड्यूल, 7 समूह-ग भर्तियों की नई तारीख जारी

UKSSSC ने समूह-ग की 7 भर्तियों का संशोधित परीक्षा कैलेंडर जारी किया है। इसके साथ ही वैयक्तिक सहायक, आशुलिपिक और स्टेनोग्राफर समेत 101 पदों पर भर्ती निकाली गई है।

UKSSSC Recruitment 2026: UKSSSC Revises Exam Dates 101 Posts Announced
Image: UKSSSC Revises Exam Dates 101 Posts Announced (Source: Social Media)

देहरादून: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने मंगलवार को समूह-ग की विभिन्न भर्तियों का संशोधित परीक्षा कार्यक्रम जारी किया। आयोग के सचिव एनएस डुंगरियाल की ओर से जारी पत्र के अनुसार कई परीक्षाओं की तिथियों में बदलाव किया गया है।

UKSSSC Revises Exam Dates, 101 Posts Announced

पशुधन प्रसार अधिकारी, सर्वेक्षक और साहसिक खेल अधिकारी पदों की परीक्षा पहले 20 सितंबर को प्रस्तावित थी। अब यह परीक्षा 18 अक्तूबर को आयोजित की जाएगी।
कैमरामैन और प्राविधिक सहायक इतिहास पदों की परीक्षा पहले 18 अक्तूबर को होनी थी, लेकिन अब इसे बदलकर 20 सितंबर कर दिया गया है।
सहायक लेखाकार भर्ती परीक्षा पहले चार अक्तूबर को प्रस्तावित थी। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार अब यह परीक्षा एक नवंबर को होगी।
वैयक्तिक सहायक भर्ती परीक्षा की तिथि भी बदली गई है। पहले यह परीक्षा एक नवंबर को प्रस्तावित थी, जिसे अब 20 दिसंबर कर दिया गया है।

विज्ञान इंटर और स्नातक स्तर की परीक्षा 17 जनवरी को

आयोग के अनुसार विज्ञान इंटर और स्नातक स्तर के पदों की परीक्षा 17 जनवरी को ही आयोजित होगी। हालांकि पहले जारी कैलेंडर में वर्ष को लेकर गलती हो गई थी। कैलेंडर में गलती से 2026 प्रकाशित हो गया था, जिसे संशोधित कर 2027 किया गया है।

वैयक्तिक सहायक और आशुलिपिक के 101 पदों पर भर्ती

UKSSSC ने वैयक्तिक सहायक, आशुलिपिक, आशुलिपिक ग्रेड-2, स्टेनोग्राफर और अन्य समूह-ग पदों के लिए कुल 101 रिक्त पदों पर भर्ती विज्ञापन जारी किया है। यह भर्ती राज्य के 19 अलग-अलग विभागों में की जाएगी।

इन विभागों में भी हैं पद

भर्ती में कई महत्वपूर्ण विभाग शामिल हैं। इनमें आवास विभाग में 22 वैयक्तिक सहायक पद, आयुक्त कुमाऊं मंडल में 16 पद और वन निगम में 10 पद समेत अन्य विभागों में भी नियुक्तियां की जाएंगी।

आवेदन की महत्वपूर्ण तिथियां

ऑनलाइन आवेदन शुरू :- 14 सितंबर
आवेदन की अंतिम तिथि :- 14 अक्तूबर
त्रुटि सुधार की तिथि :- 17 से 19 अक्तूबर
लिखित परीक्षा की अनंतिम तिथि :- 20 दिसंबर

वैयक्तिक सहायक के लिए योग्यता और आयु सीमा

वैयक्तिक सहायक पद के लिए उम्मीदवार की आयु 18 से 42 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी। उम्मीदवार का 12वीं पास होना आवश्यक है। इसके साथ ही निर्धारित टाइपिंग योग्यता भी जरूरी होगी।

आशुलिपिक पद के लिए क्या चाहिए योग्यता?

आशुलिपिक पद के लिए उम्मीदवार का 12वीं पास होना जरूरी है। इसके अलावा अभ्यर्थी के पास हिंदी और अंग्रेजी आशुलेखन में न्यूनतम 80 शब्द प्रति मिनट की गति और टाइपिंग में 40 शब्द प्रति मिनट की गति होनी आवश्यक है।

आवेदन शुल्क कितना देना होगा?

अनारक्षित और ओबीसी: 300 रुपये
एससी, एसटी और ईडब्ल्यूएस: 150 रुपये

प्रतियोगी परीक्षार्थियों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट

UKSSSC की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए संशोधित परीक्षा कैलेंडर बेहद महत्वपूर्ण है। जिन उम्मीदवारों की परीक्षाओं की तिथियों में बदलाव हुआ है, उन्हें अपनी तैयारी नए परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार करनी होगी। साथ ही वैयक्तिक सहायक और आशुलिपिक समेत 101 पदों पर नई भर्ती उन युवाओं के लिए एक बड़ा अवसर है, जो उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं।