उत्तराखंड देहरादूनUKPSC PCS 2026 Recruitment for 67 Posts

उत्तराखंड: डिप्टी कलेक्टर, DSP समेत 67 पदों पर भर्ती, UKPSC ने जारी किया PCS-2026 विज्ञापन

Uttarakhand News: UKPSC ने PCS परीक्षा-2026 का विज्ञापन जारी कर 67 पदों पर भर्ती निकाली है। DSP, डिप्टी कलेक्टर समेत विभिन्न पदों के लिए 29 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं।

UKPSC PCS 2026: UKPSC PCS 2026 Recruitment for 67 Posts
Image: UKPSC PCS 2026 Recruitment for 67 Posts (Source: Social Media)

देहरादून: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने राज्य सिविल/प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2026 (PCS) के लिए भर्ती विज्ञापन जारी कर दिया है। इस भर्ती के तहत प्रदेश के विभिन्न विभागों में कुल 67 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

UKPSC PCS 2026 Recruitment for 67 Posts

UKPSC की ओर से जारी विज्ञापन के अनुसार राज्य सिविल/प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2026 के माध्यम से विभिन्न विभागों में कुल 67 रिक्त पद भरे जाएंगे। इनमें सबसे अधिक 14 पद पुलिस उपाधीक्षक (DSP) के हैं। इसके अलावा प्रशासनिक, वित्त, कर, शिक्षा, श्रम, परिवहन और अन्य विभागों में भी पद शामिल किए गए हैं।

PCS-2026 में शामिल प्रमुख पदों का विवरण

पुलिस उपाधीक्षक: 14 पद
डिप्टी कलेक्टर: 10 पद
जिला कमांडेंट, होमगार्ड: 2 पद
वित्त अधिकारी/कोषाधिकारी: 4 पद
सहायक निदेशक/लेखा परीक्षा: 8 पद
सहायक आयुक्त, राज्य कर: 1 पद
सहायक नगर आयुक्त/अधिशासी अधिकारी श्रेणी-1: 1 पद
उद्यान विकास अधिकारी श्रेणी-2: 1 पद
उप शिक्षा अधिकारी/स्टाफ ऑफिसर/विधि अधिकारी: 1 पद
सहायक श्रम आयुक्त: 1 पद
सहायक निदेशक/उपसचिव, संस्कृत शिक्षा: 4 पद
सहायक निदेशक, कारखाना/बॉयलर: 2 पद
सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (ARTO): 5 पद
राज्य कर अधिकारी: 5 पद
केस वर्कर: 3 पद
इन पदों पर चयन PCS-2026 की निर्धारित भर्ती प्रक्रिया के तहत किया जाएगा।

उच्च पदों पर 1.77 लाख रुपये तक वेतनमान

अलग-अलग पदों के लिए अलग वेतनमान निर्धारित किया गया है। अधिकांश उच्च पदों के लिए लेवल-10 के तहत 56,100 रुपये से 1,77,500 रुपये तक का वेतनमान निर्धारित है। वहीं राज्य कर अधिकारी के पद के लिए लेवल-7 और केस वर्कर के लिए लेवल-6 का वेतनमान निर्धारित किया गया है।

वर्ग के अनुसार पदों का वितरण

सामान्य वर्ग: 37 पद
अनुसूचित जाति (SC): 13 पद
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC): 11 पद
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS): 6 पद
विज्ञापन में उत्तराखंड महिला आरक्षण और अन्य क्षैतिज आरक्षण से संबंधित पदों का विवरण भी दिया गया है। आयोग ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि ऑनलाइन आवेदन करते समय अपनी श्रेणी और उपश्रेणी से संबंधित जानकारी सही तरीके से दर्ज करें।

29 सितंबर तक करना होगा ऑनलाइन आवेदन

PCS-2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 29 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है। आयोग ने अभ्यर्थियों को अंतिम दिन का इंतजार न करने और समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की सलाह दी है। आवेदन करते समय शैक्षिक योग्यता समेत सभी आवश्यक विवरण सावधानीपूर्वक भरने होंगे।

7 से 16 अक्टूबर तक कर सकेंगे आवेदन में संशोधन

आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अभ्यर्थियों को अपने ऑनलाइन आवेदन पत्र में संशोधन या परिवर्तन का अवसर भी दिया जाएगा। 7 अक्टूबर से 16 अक्टूबर 2026 तक निर्धारित अवधि में आवेदन में जरूरी सुधार किए जा सकेंगे। आयोग ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित अवधि समाप्त होने के बाद आवेदन प्रक्रिया में बदलाव की अनुमति नहीं होगी।

परीक्षा शुल्क भी 29 सितंबर तक जमा करना होगा

PCS परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को निर्धारित परीक्षा शुल्क ऑनलाइन जमा करना होगा। इसके लिए नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड और UPI का इस्तेमाल किया जा सकता है। परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि भी 29 सितंबर 2026 है। आयोग के अनुसार किसी अन्य माध्यम से भेजा गया आवेदन या परीक्षा शुल्क स्वीकार नहीं किया जाएगा।

आवेदन से पहले विज्ञापन की शर्तें जरूर पढ़ें

UKPSC ने अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पहले विस्तृत विज्ञापन में दी गई सभी शर्तों को ध्यानपूर्वक पढ़ने की सलाह दी है। शैक्षिक योग्यता, आयु सीमा, आरक्षण, परीक्षा योजना और अन्य पात्रता शर्तों के संबंध में अभ्यर्थियों को आधिकारिक विज्ञापन में दी गई जानकारी के आधार पर ही आवेदन करना होगा। PCS परीक्षा-2026 का विस्तृत विज्ञापन आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध कराया गया है।