उत्तराखंड टिहरी गढ़वालSurkanda Devi Ropeway to Remain Closed for 10 Days from September 21

उत्तराखंड: सुरकंडा मंदिर जाने वालों के लिए जरुरी खबर, 21 सितंबर से 10 दिन बंद रहेगा रोपवे

सुरकंडा देवी रोपवे 21 से 30 सितंबर तक मरम्मत कार्य के चलते पूरी तरह बंद रहेगा। इस दौरान श्रद्धालुओं को कद्दूखाल से मंदिर तक करीब डेढ़ किमी पैदल जाना होगा। 1 अक्टूबर से रोपवे का संचालन फिर पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शुरू कर दिया जाएगा।

Surkanda Devi Ropeway: Surkanda Devi Ropeway to Remain Closed for 10 Days from September 21
Image: Surkanda Devi Ropeway to Remain Closed for 10 Days from September 21 (Source: Social Media)

टिहरी गढ़वाल: सुरकंडा देवी मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए जरूरी खबर है। सुरकंडा देवी रोपवे 21 सितंबर से 30 सितंबर तक पूरी तरह बंद रहेगा। इस दौरान रोपवे का मरम्मत कार्य किया जाएगा। ऐसे में मंदिर में पूजा-अर्चना और दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं को कद्दूखाल से सुरकंडा देवी मंदिर तक पैदल सफर करना होगा।

Surkanda Devi Ropeway to Remain Closed for 10 Days from September 21

सुरकंडा देवी रोपवे के समन्वयक नरेश बिजल्वाण ने बताया कि रोपवे का संचालन 21 सितंबर से 30 सितंबर तक बंद रखा जाएगा। इस अवधि में रोपवे की मरम्मत का काम किया जाना है। रोपवे बंद रहने के कारण श्रद्धालुओं को मंदिर तक पहुंचने के लिए वैकल्पिक तौर पर पैदल मार्ग का इस्तेमाल करना होगा। आगे पढ़िए..

ये भी पढ़ें:

श्रद्धालुओं को चलना होगा करीब डेढ़ किलोमीटर

21 से 30 सितंबर के बीच सुरकंडा देवी मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को कद्दूखाल से मंदिर तक करीब 1.5 किलोमीटर की दूरी पैदल तय करनी होगी। इसलिए इस अवधि में मंदिर जाने की योजना बना रहे श्रद्धालुओं को रोपवे बंद रहने की जानकारी पहले से रखनी होगी और उसी के अनुसार अपनी यात्रा की तैयारी करनी होगी।

1 अक्टूबर से फिर शुरू होगा संचालन

रोपवे के समन्वयक के अनुसार, मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद 1 अक्टूबर से सुरकंडा देवी रोपवे का संचालन पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शुरू कर दिया जाएगा। यानी श्रद्धालुओं को रोपवे की सुविधा के लिए 30 सितंबर तक इंतजार करना होगा। 1 अक्टूबर से मंदिर तक पहुंचने के लिए रोपवे की सेवा फिर उपलब्ध रहेगी।