उत्तराखंड देहरादूनUttarakhand Weather Update 30 September 2026

Uttarakhand Weather: बारिश के बाद खिली धूप ने दी राहत, आज 5 जिलों में फिर बरसेंगे बादल

उत्तराखंड में तीन दिनों तक बादल और बारिश के बाद मंगलवार को मौसम साफ हुआ और चटख धूप ने ठंड से राहत दी। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 30 सितंबर को 5 जिलों के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है।

Uttarakhand Weather Today: Uttarakhand Weather Update 30 September 2026
Image: Uttarakhand Weather Update 30 September 2026 (Source: Social Media)

देहरादून: उत्तराखंड में लगातार तीन दिनों तक खराब मौसम के बाद मंगलवार को मौसम साफ हो गया। सुबह से ही आसमान साफ रहा और दिनभर चटख धूप खिली, जिससे लोगों को ठंड के असर से राहत मिली। मैदानी इलाकों में भी तापमान सामान्य के आसपास दर्ज किया गया। देहरादून में मंगलवार को अधिकतम तापमान 31.0 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य के करीब है। वहीं न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से करीब एक डिग्री कम रहा।

Uttarakhand Weather Update 30 September 2026

मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार बुधवार यानी 30 सितंबर को प्रदेश के कुछ पर्वतीय इलाकों में मौसम बदल सकता है। उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं प्रदेश के अन्य जिलों में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने का अनुमान है।

पहाड़ों में तापमान सामान्य से नीचे

बारिश के बाद पर्वतीय क्षेत्रों में तापमान सामान्य से करीब एक से दो डिग्री कम दर्ज किया गया। हालांकि मंगलवार को धूप निकलने के बाद मौसम में कुछ गर्माहट महसूस हुई। मौसम में उतार-चढ़ाव के बीच पहाड़ी क्षेत्रों में सुबह और शाम के समय ठंड का असर बढ़ने लगा है।

2 अक्टूबर से साफ रहेगा मौसम

आने वाले दिनों के मौसम की बात करें तो 2 अक्टूबर से प्रदेश में मौसम साफ रहने का अनुमान है। हालांकि 5 अक्टूबर को कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। यानी अगले कुछ दिनों में उत्तराखंड में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने की उम्मीद है, लेकिन पर्वतीय जिलों में स्थानीय स्तर पर हल्की बारिश का दौर बना रह सकता है।