उत्तराखंड देहरादूनBollywood actor Nana Patekar passes away

बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर का निधन, गोवा में आया कार्डियक अरेस्ट; 45 मिनट तक दिया गया CPR

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। गोवा स्थित घर पर बेहोश मिलने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां 45 मिनट तक CPR देने के बावजूद डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके।

Nana Patekar Death: Bollywood actor Nana Patekar passes away
Image: Bollywood actor Nana Patekar passes away (Source: Social Media)

देहरादून: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। गोवा स्थित उनके घर पर गंभीर कार्डियक अरेस्ट के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके। मणिपाल अस्पताल के डॉक्टर के मुताबिक, उन्हें करीब 45 मिनट तक लगातार CPR दिया गया। मामले में मेडिको-लीगल केस दर्ज किया गया है और पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

Bollywood actor Nana Patekar passes away at the age of 75

जानकारी के अनुसार नाना पाटेकर गोवा के डोना पाउला स्थित अपने घर पर थे। गुरुवार सुबह करीब 5:20 बजे उन्हें गंभीर कार्डियक अरेस्ट आया। वह घर पर बेहोश पाए गए, जिसके बाद उन्हें तत्काल मणिपाल अस्पताल ले जाया गया।

45 मिनट तक दिया गया CPR

मणिपाल अस्पताल के ऑन्कोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉ. शेखर सालकर के अनुसार, नाना पाटेकर को बचाने के लिए करीब 45 मिनट तक लगातार CPR दिया गया, लेकिन उन्हें पुनर्जीवित नहीं किया जा सका। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पोस्टमार्टम से सामने आएगा मौत का कारण

रिपोर्ट के अनुसार, इस मामले में मेडिको-लीगल केस (MLC) दर्ज किया गया है। नाना पाटेकर के निधन के सटीक कारण की पुष्टि के लिए पोस्टमार्टम किया जाएगा। शुरुआती जानकारी में गंभीर कार्डियक अरेस्ट को वजह बताया गया है।

फिल्म इंडस्ट्री में शोक

नाना पाटेकर के निधन की खबर सामने आते ही हिंदी और मराठी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। 75 वर्षीय अभिनेता ने अपने लंबे करियर में कई यादगार किरदार निभाए और भारतीय सिनेमा में अपनी अलग पहचान बनाई।