उत्तराखंड हरिद्वारUttarakhand Rain and Hailstorm Damage Vehicles Tree Falls

Uttarakhand Weather: हरिद्वार में जमकर पड़े ओले, गाड़ियों के शीशे टूटे; रामनगर में पेड़ गिरने से मची अफरा-तफरी

उत्तराखंड में शुक्रवार सुबह मौसम ने अचानक करवट बदली। हरिद्वार में तेज हवाओं और बारिश के साथ ओलावृष्टि से कई गाड़ियों के शीशे टूट गए, जबकि रामनगर के कानिया चौराहे पर विशाल पेड़ गिरने से स्कूटी दब गई और फल का ठेला क्षतिग्रस्त हो गया।

Uttarakhand Weather News: Uttarakhand Rain and Hailstorm Damage Vehicles Tree Falls
Image: Uttarakhand Rain and Hailstorm Damage Vehicles Tree Falls (Source: Social Media)

हरिद्वार: उत्तराखंड में शुक्रवार सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला नजर आया। पहाड़ी और मैदानी इलाकों में बारिश के बीच कई जगह तेज हवाएं चलीं। हरिद्वार में बारिश के साथ जमकर ओले पड़े, जिससे कई वाहनों के शीशे टूट गए। अचानक बदले मौसम के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा, हालांकि तापमान में गिरावट से गर्मी से राहत भी मिली।

Uttarakhand Rain and Hailstorm Damage Vehicles, Tree Falls in Ramnagar

हरिद्वार में सुबह से आसमान में बादल छाए हुए थे। करीब साढ़े दस बजे के बाद बारिश शुरू हुई। कुछ ही देर में तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि होने लगी। बारिश और ओलों के चलते मौसम ठंडा हो गया। सड़कों पर आवाजाही कर रहे लोग बारिश से बचने के लिए सुरक्षित स्थानों पर रुकते नजर आए।

हरिद्वार में ओलों से वाहनों को नुकसान

हरिद्वार में तेज हवा और बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि से कई गाड़ियों को नुकसान पहुंचा। ओले गिरने से वाहनों के शीशे टूटने की घटनाएं सामने आईं। आगे पढ़िए..

ये भी पढ़ें:

अचानक मौसम बदलने से लोगों को संभलने का मौका नहीं मिला और सड़कों पर चल रहे लोगों को भी दिक्कतें हुईं।

रामनगर में सड़क पर गिरा विशालकाय पेड़, स्कूटी दबी

रामनगर में बारिश के बीच कानिया चौराहे पर एक विशालकाय पेड़ अचानक भरभराकर सड़क पर गिर गया। यह घटना पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के पास हुई। पेड़ का भारी तना सड़क किनारे खड़ी स्कूटी पर गिरा, जिससे स्कूटी उसके नीचे दब गई। पास में लगा फल का ठेला भी पेड़ की चपेट में आ गया। गनीमत रही कि फल ठेला संचालक ने पेड़ को गिरते देख तुरंत वहां से हटकर अपनी जान बचा ली। समय रहते उसके हटने से बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

फायर ब्रिगेड ने हटाया पेड़

घटना की सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और सड़क पर गिरे पेड़ को हटाया। पेड़ हटाए जाने के बाद यातायात बहाल करने में मदद मिली। उत्तराखंड में अचानक बदले मौसम ने एक बार फिर बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाओं के दौरान सतर्क रहने की जरूरत को सामने ला दिया है।