उत्तराखंड देहरादूनUttarakhand Weather Update 17 October 2026

Uttarakhand Weather Update: आज 5 जिलों में बारिश के आसार, इन इलाकों में होगी बर्फबारी

उत्तराखंड में मौसम विभाग ने शनिवार को पांच पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश और 3800 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई है।

Uttarakhand Weather Update: Uttarakhand Weather Update 17 October 2026
Image: Uttarakhand Weather Update 17 October 2026 (Source: Social Media)

देहरादून: उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट लेने के संकेत दिए हैं। बृहस्पतिवार को मौसम में अचानक बदलाव के बाद शुक्रवार को प्रदेशभर में धूप खिली रही। इससे पर्वतीय इलाकों में ठंड से राहत मिली, जबकि मैदानी क्षेत्रों में मौसम सुहाना बना रहा। हालांकि, मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार शनिवार को पहाड़ों में एक बार फिर मौसम बदल सकता है।

Uttarakhand Weather Update 17 October 2026

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के मुताबिक, 17 अक्टूबर को उत्तराखंड के पांच पर्वतीय जिलों के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। इनमें बागेश्वर, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली और पिथौरागढ़ जिले शामिल हैं। इसके अलावा, प्रदेश के 3800 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने की संभावना जताई गई है। इससे ऊंचाई वाले इलाकों में ठंड बढ़ सकती है। आगे पढ़िए..

ये भी पढ़ें:

देहरादून में सामान्य से अधिक रहा अधिकतम तापमान

शुक्रवार को देहरादून में अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक दर्ज किया गया। शहर का अधिकतम तापमान 29.9 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम होकर 14.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में भी मौसम का मिलाजुला असर देखने को मिला। फिलहाल धूप से राहत मिली है, लेकिन पर्वतीय इलाकों में बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना के चलते मौसम में फिर बदलाव हो सकता है।