देहरादून: उत्तराखंड के नवनियुक्त राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन 19 अक्टूबर को सुबह 11 बजे लोक भवन में पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे। वह लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) की जगह प्रदेश के नौवें राज्यपाल के रूप में कार्यभार संभालेंगे।
Uttarakhand to Get New Governor on October 19
उत्तराखंड को 19 अक्टूबर को नया राज्यपाल मिल जाएगा। मध्य प्रदेश के पूर्व सांसद और पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. ढाल सिंह बिसेन सोमवार सुबह 11 बजे लोक भवन में राज्यपाल पद की शपथ लेंगे। उत्तराखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। शपथ ग्रहण के साथ ही वह प्रदेश के नौवें राज्यपाल के रूप में विधिवत कार्यभार संभालेंगे। आगे पढ़िए..
ये भी पढ़ें:
केंद्र सरकार ने हाल ही में डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड का नया राज्यपाल नियुक्त किया है। वह वर्तमान राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) का स्थान लेंगे। लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने 15 सितंबर 2021 को उत्तराखंड के राज्यपाल के रूप में पदभार ग्रहण किया था। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, 18 अक्टूबर तक वह पांच वर्ष, एक माह और तीन दिन का कार्यकाल पूरा कर चुके होंगे। इस दौरान उन्होंने प्रदेश में सबसे लंबे समय तक राज्यपाल रहने का रिकॉर्ड बनाया है।
कौन हैं डॉ. ढाल सिंह बिसेन?
डॉ. ढाल सिंह बिसेन मध्य प्रदेश से पूर्व सांसद और पूर्व कैबिनेट मंत्री हैं। केंद्र सरकार की ओर से उत्तराखंड का राज्यपाल नियुक्त किए जाने के बाद अब वह प्रदेश के संवैधानिक प्रमुख की जिम्मेदारी संभालेंगे। 19 अक्टूबर को शपथ ग्रहण के बाद उनका कार्यकाल औपचारिक रूप से शुरू होगा।