उत्तराखंड देहरादूनRekha Arya Visits Tapkeshwar Temple After Hospital Discharge

उत्तराखंड: अस्पताल से डिस्चार्ज के बाद टपकेश्वर मंदिर पहुंचीं रेखा आर्य, कन्या पूजन कर मांगा आशीर्वाद

Rekha Arya News: अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद मंत्री रेखा आर्या ने टपकेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना और कन्या पूजन किया। उधर, पति के खिलाफ दर्ज मामले में SIT वायरल ऑडियो और अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है।

Rekha Arya News: Rekha Arya Visits Tapkeshwar Temple After Hospital Discharge
Image: Rekha Arya Visits Tapkeshwar Temple After Hospital Discharge (Source: Social Media)

देहरादून: उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या से जुड़े विवाद में नया अपडेट सामने आया है। तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती हुईं मंत्री को शनिवार शाम छुट्टी दे दी गई। इसके बाद उन्होंने टपकेश्वर मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की और कन्या पूजन कर आशीर्वाद लिया। इस बीच, पति गिरधारी लाल साहू के खिलाफ दर्ज कराई गई शिकायत की जांच के लिए गठित विशेष जांच दल (SIT) ने भी कार्रवाई तेज कर दी है।

Rekha Arya Visits Tapkeshwar Temple After Hospital Discharge

अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद रेखा आर्या टपकेश्वर मंदिर पहुंचीं। यहां उन्होंने पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया और कन्या पूजन किया। पारिवारिक विवाद और स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों के बीच उनका मंदिर पहुंचना चर्चा में है। इससे पहले रेखा आर्या को सीने में दर्द और ब्लड प्रेशर बढ़ने की शिकायत के बाद देहरादून के कृष्णा मेडिकल सेंटर में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में उपचार और निगरानी के बाद उनकी स्थिति में सुधार हुआ, जिसके बाद उन्हें छुट्टी दी गई।

वायरल ऑडियो पर क्या बोलीं मंत्री?

रेखा आर्या ने वायरल ऑडियो को लेकर अपना पक्ष रखते हुए इसे 100 प्रतिशत प्रामाणिक बताया और इसे AI से तैयार किए जाने के दावे को खारिज किया। आगे पढ़िए..

ये भी पढ़ें:

उन्होंने कहा कि वह अपने पति के खिलाफ दर्ज शिकायत वापस नहीं लेंगी और उन्हें पुलिस जांच पर भरोसा है। वहीं, उनके पति गिरधारी लाल साहू ने वायरल ऑडियो को AI से बनाया गया बताते हुए आरोपों को खारिज किया है। ऐसे में ऑडियो की वास्तविकता और उससे जुड़े तथ्यों की जांच अहम हो गई है।

पति के खिलाफ FIR, SIT कर रही जांच

रेखा आर्या ने 15 अक्टूबर को देहरादून के कैंट थाने में अपने पति गिरधारी लाल साहू के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में उन्होंने कथित मारपीट, उत्पीड़न, जातिसूचक टिप्पणी, धोखाधड़ी और जान से मारने की साजिश जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कंपनी के निदेशक पद से हटाने के लिए दस्तावेजों में कथित जालसाजी का आरोप भी लगाया है। मामले की जांच के लिए एसपी ग्रामीण जया बलूनी के नेतृत्व में SIT गठित की गई है। जांच टीम वायरल ऑडियो-वीडियो की फॉरेंसिक जांच कराने, संबंधित दस्तावेजों और हस्ताक्षरों का सत्यापन करने तथा मामले से जुड़े लोगों से जानकारी जुटाने में लगी है। टीम बरेली पहुंचकर भी साक्ष्य जुटा रही है।

महिलाओं के लिए मंत्री का संदेश

रेखा आर्या ने अपने बयान में महिलाओं से घरेलू हिंसा और उत्पीड़न को चुपचाप सहन न करने की अपील की। उन्होंने अपने मामले में कानूनी कार्रवाई जारी रखने की बात कही है। अब इस पूरे प्रकरण में SIT की जांच और सामने आने वाले साक्ष्य अहम होंगे।