देहरादून: उत्तराखंड में फिल्म शूटिंग को बढ़ावा देने की दिशा में एक बार फिर चर्चा तेज हो गई है। बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने रविवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में मुलाकात की। इस दौरान प्रदेश की फिल्म नीति, फिल्म निर्माण की संभावनाओं और फिल्म उद्योग को प्रोत्साहित करने से जुड़े विभिन्न विषयों पर बातचीत हुई।
Akshay Kumar Meets Uttarakhand CM Dhami
अक्षय कुमार इन दिनों मसूरी और लंढौर क्षेत्र में अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। उनकी इस यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री से हुई मुलाकात को प्रदेश में फिल्म निर्माण की संभावनाओं के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।