टिहरी गढ़वाल: उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले में सोमवार सुबह बदरीनाथ हाईवे पर सड़क हादसा हो गया। कीर्तिनगर पुल के पास देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी की गाड़ी को रॉन्ग साइड से आ रहे एक वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में विधायक को हल्की चोटें आई हैं। राहत की बात यह है कि उन्हें कोई गंभीर चोट नहीं लगी है।
Devprayag MLA Vinod Kandari Injured in Tehri Road Accident
जानकारी के अनुसार, सोमवार दो नवंबर को विधायक विनोद कंडारी की गाड़ी बदरीनाथ हाईवे से गुजर रही थी। इसी दौरान कीर्तिनगर पुल के पास गलत दिशा से आ रहे एक वाहन ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आगे पढ़िए..
ये भी पढ़ें:
हादसे में विधायक विनोद कंडारी को हल्की चोटें आने की जानकारी सामने आई है। उनकी स्थिति को लेकर किसी गंभीर खतरे की सूचना नहीं है। विधायक के सुरक्षित होने की खबर से उनके समर्थकों और शुभचिंतकों ने राहत की सांस ली।
पुलिस कर रही हादसे की जांच
प्राथमिक जानकारी के मुताबिक, दुर्घटना की वजह दूसरे वाहन का गलत दिशा में आना बताई जा रही है। हालांकि, पुलिस मामले की जांच कर रही है। हादसे के वास्तविक कारणों और अन्य तथ्यों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।