पौड़ी गढ़वाल: उत्तराखंड में वरिष्ठ पीसीएस अधिकारी उत्तम कुमार ने 22 साल की सरकारी सेवा के बाद स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (VRS) ले ली है। राज्य सरकार ने 9 नवंबर को राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर उनका वीआरएस आवेदन स्वीकार कर लिया। वर्तमान में वह पौड़ी जिले के लैंसडौन स्थित क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय में सेवाएं दे रहे थे।
Uttarakhand PCS Officer Uttam Kumar Takes VRS After 22 Years
जानकारी के अनुसार 47 वर्षीय उत्तम कुमार ने मई महीने में सरकार को वीआरएस के लिए आवेदन भेजा था। लंबे समय तक प्रदेश के विभिन्न जिलों में जिला सेवायोजन अधिकारी के पद पर तैनात रहे उत्तम कुमार ने युवाओं को उनकी योग्यता के अनुसार रोजगार उपलब्ध नहीं करा पाने का मलाल भी जताया है।
फेसबुक पोस्ट में लिखी रोजगार व्यवस्था को लेकर पीड़ा
वीआरएस मंजूर होने के बाद उत्तम कुमार ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा की। इसमें उन्होंने लिखा, 'आखिरकार सरकार ने वीआरएस स्वीकार कर ही लिया। आगे पढ़िए..
ये भी पढ़ें:
जब रोजगार ही नहीं दे पा रहे तो काहे के रोजगार अधिकारी रहना।' उनकी इस पोस्ट के बाद रोजगार व्यवस्था और युवाओं को नौकरी उपलब्ध कराने की चुनौतियों को लेकर चर्चा शुरू हो गई है।
22 साल तक सरकारी सेवा में रहे उत्तम कुमार
उत्तम कुमार ने करीब 22 साल तक सरकारी सेवा में काम किया। इस दौरान वह हरिद्वार समेत उत्तराखंड के कई जिलों में जिला सेवायोजन अधिकारी के पद पर तैनात रहे। वर्तमान में उनकी तैनाती लैंसडौन के क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय में थी।
राज्य स्थापना दिवस पर स्वीकार हुआ VRS आवेदन
उत्तम कुमार ने मई में स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के लिए सरकार को पत्र लिखा था। इसके बाद राज्य सरकार ने 9 नवंबर यानी उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के दिन उनका आवेदन स्वीकार कर लिया। अब 22 साल की सरकारी सेवा के बाद वह नौकरी से अलग हो गए हैं।